ट्रंप के टैरिफ का भारतीय फार्मा कंपनियों पर दिखा असर, दवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Untitled 7 copy 31

नई दिल्‍ली। आयातित ब्रांडेड यानी पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया गया 100 फीसदी अमेरिकी टैरिफ एक अक्टूबर से प्रभावी होगा, लेकिन अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के इस फैसले के बाद अधिकांश दवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में अधिकांश दवा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। बीएसई हेल्थकेयर सूचकांक 2.14 फीसदी नीचे आ गया। ऐसे में आइए जानते हैं फार्मा पर टैरिफ का भारतीय कंपनियों पर कितना असर होगा और किन कंपनियों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ सकती है।

भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए अमेरिका बड़ा बाजार है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में भारत से संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका को 3.7 अरब डॉलर का फार्मा निर्यात हुआ था। फार्मा एक्सपोर्ट में अमेरिका हिस्सा 40 फीसदी है। फार्मा एक्सपर्ट का 100 फीसदी टैरिफ लगाने पर कहना है कि इससे भारत पर सीमित असर होगा। क्‍योंकि, जेनेरिक दवाओं पर अभी टैरिफ नहीं लगा है। जेनेरिक दवा कंपनियों के लिए पॉलिसी रिस्क है। भारतीय दवाएं यूएस के मुकाबले 35-40 फीसदी सस्ती हैं। भारतीय कंपनियों की अमेरिका में सस्ती हेलकेयर देने में अहम भूमिका है।

फार्मा टैरिफ का सन फार्मा पर ज्यादा होगा असर

अमेरिकी टैरिफ से सन फार्मा पर ज्यादा असर होगा। कंपनी के स्पेशलिटी पोर्टफोलियो बिक्री में अमेरिका का हिस्सा 19 फीसदी है। यूएस टैरिफ से सन फार्मा के मार्जिन और सेल्स पर असर पड़ सकता है। अमेरिका में सिप्ला, डॉ रेड्डीज लैब्स और ल्यूपिन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। इन कंपनियों पर टैरिफ का बहुत ही कम असर होगा। कंपनियों की कमाई में अमेरिकी कारोबार के योगदान की बात करें, तो ग्लैंड फार्मा की आय में अमेरिकी बिक्री की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। अरबिंदो फार्मा की कमाई में अमेरिकी कारोबार की हिस्सेदारी 48 फीसदी है। डॉ. रेड्डीज लैब्स की इनकम में अमेरिकी निर्यात की हिस्सेदारी 47 फीसदी है। जाइडस लाइफ की इनकम में अमेरिकी कारोबार की हिस्सेदारी 46 फीसदी है। ल्यूपिन का कमाई में अमेरिका का योगदान 37 फीसदी है। इसी तरह सन फार्मा के रेवेन्यू में अमेरिका का योगदान 32 फीसदी है। इसके अलावा सिप्ला की इनकम में अमेरिका में होने वाली बिक्री की हिस्सेदार 29 फीसदी है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Karnataka
Business

कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

Karnataka: कर्नाटक में दूध की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। राज्य में दूध के दाम आठ से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस प्रस्ताव पर मंगलवार दोपहर होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा और मंजूरी की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट से […]

Spread the love
Read More
Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More