अलीगढ़ में सनसनी: पिता और चचेरे भाई के सामने TVS शोरूम के मालिक की सरे शाम गोली मारकर हत्या

Untitled 4 copy 33
  • वारदात को अंजाम देकर कातिल मौके से फरार
  • अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ अन्नपूर्णा और उनके पति पर हत्या किए जाने का आरोप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलीगढ़ जिले के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित खेरेश्वर चौराहे पर शुक्रवार देर रात असलहों से लैस बेखौफ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने टीवीएस शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता की उनके पिता व चचेरे भाई के सामने ही गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई जब तीनों लोग सिकंद राराऊ जाने वाली बस में बस में सवार हो रहे थे। गोली कंधे और उनके चेहरे पर लगी। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे।

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

उधर, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजनों ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों हत्यारों को पकड़ने और नामजद आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ जिले के हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता ने खैर में टीवीएस का शोरूम खोला रखा था और शोरूम में ही रहते थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उनके पिता नीरज गुप्ता व चचेरा भाई जीतू शोरूम पर आए थे। बताया जा रहा है कि रात में शोरूम बंद करके तीनों लोग गांव लौटने के लिए पहले खैर से टेंपो से खेरेश्वर चौराहे पर आए। यहां पुलिस बूथ के पास खड़े होकर बस का इंतजार करने लगे। करीब साढ़े नौ बजे बस के आने पर पिता व चचेरा भाई अंदर चढ़ गए। अभिषेक बस में सवार होने वाले ही वाले थे कि बाइक सवार दो लोगों ने आकर उनको गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एएसपी मयंक पाठक के मुताबिक प्रथम दृष्टया कुछ पुरानी रंजिश के विवाद की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More