ठाकुरगंज क्षेत्र की गलियों में उगते अपराध

Untitled 5 copy 38
  • असलहों से लैस होकर जाते दिखे तीन संदिग्ध
  • सादे कपड़ों में पुलिस या फिर कोई और, इसे लेकर इलाके में दहशत
  • पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुरक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में इस समय महिला पुलिसकर्मियों से लेकर पुरूष पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आ रहे हैं, लेकिन इन्हीं सुरक्षा-व्यवस्था के बीच ठाकुरगंज इलाके की गली में असलहों से लैस तीन संदिग्ध लोगों के दिखने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मामले की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मानो पुलिस भी सकते में आ गई और छानबीन में जुट गई।

हालांकि काफी देर तक यह पता नहीं चल पाया था कि सादे कपड़ों में पुलिस या फिर कोई और। यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। बताया जा रहा है कि घटना 23 सितम्बर की रात की है, जिसका फुटेज कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

ठाकुरगंज क्षेत्र के न्यू हैदरगंज वार्ड की रीफा कॉलोनी में तीन युवक एके-47 जैसी दिखने वाली राइफल लेकर टॉर्च की रोशनी से घर-घर झाँकते दिखाई दिए। स्थानीय ने फुटेज देखकर इसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल गईं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान के मुताबिक कि फुटेज की जांच में पता चला है कि उस रात किसी मामले की तहकीकात के सिलसिले में कन्नौज से आई पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी, जिसकी जानकारी स्थानीय थाने को नहीं दी गई थी। उन्होंने अपील की कि लोग किसी भी संदिग्ध हलचल की खबर तुरंत पुलिस को दें और बिना पुष्टि के वीडियो या संदेश साझा कर अनावश्यक भ्रम न फैलाएं।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More