जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रहा इंटरनेशनल ट्रेड शो

Untitled 9 copy 20
  • स्कूली बच्चों को दिलाई जा रही जल संरक्षण की शपथ
  • सेल्फी प्वाइंट, गेमिंग जोन बना युवाओं के आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ/नोएडा। इंटरनेशनल ट्रेड शो व्यापार को बढ़ावा देने और यूपी की संस्कृति से रूबरू कराने के साथ-साथ दुनियाभर से आने वाले दर्शकों और कारोबारियों को जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रहा है। ट्रेड शो एरिया के हॉल नंबर-7 में बनाई गई जल जीवन मिशन की स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में दर्शक एक तरफ जहां नए बुंदेलखंड और पुराने बुंदेलखंड की कहानी देखकर अभिभूत हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण का पाठ भी पढ़ रहे हैं। प्रदर्शनी में आने वाले दर्शकों को बताया जा रहा है कि कैसे जल की एक-एक बूंद जीवन के लिए कीमती है और कौन से छोटे-छोटे उपाय करके जल संरक्षण किया जा सकता है। प्रदर्शनी में आने वाले स्कूली बच्चों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में नए और पुराने बुंदेलखंड के साथ-साथ फोटो गैलरी भी दर्शकों को खूब लुभा रही है। इस फोटो गैलरी से लोग जल जीवन मिशन की सफलता को समझ रहे हैं। कैसे जल जीवन मिशन के जरिए हर ग्रामीण घर तक नल कनेक्शन पहुंच रहा है। साथ ही रोजगार के अवसर कैसे युवाओं को मुहैया हो रहे हैं। इसके बारे में भी फोटो गैलरी के माध्यम से समझया जा रहा है।

सेल्फी प्वाइंट और गेमिंग जोन बना आकर्षण का केन्द्र

स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में बने सेल्फी प्वाइंट और गेमिंग जोन युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। गेम के माध्यम से भी युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा नोएडा जैसे शहर में रहने वाले बच्चे और युवा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खींचकर ग्रामीण परिवेश से रूबरू हो रहे हैं।

सफलता की जो कहानी सुनते थे आज उसे देख भी रहे हैं,

प्रदर्शनी में आई रीना ने बताया कि वो महोबा की रहने वाली हैं। मगर लंबे समय से नोएडा में हैं। जल जीवन मिशन से उनके गांव में आए बदलाव की कहानी जो वो फोन पर सुनती थीं। उसे प्रदर्शनी के माध्यम से देखकर अच्छा लग रहा है। वहीं दिल्ली निवासी शालू ने बताया कि उन्होंने बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी ले जाने की कहानी सुनी थी। मगर नए बुंदेलखंड और पुराने बुंदेलखंड का प्रोटोटाइप देखकर ये समझ में आ रहा है कि कैसे जल जीवन मिशन ने ग्रामीण लोगों के परिवेश को बदला है।

बुंदेलखंडी नृत्य से जीते दिल

शुक्रवार को स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में बुंदेलखंडी गानों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनी में आए दर्शकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कई बुंदेलखंडी गानों पर प्रस्तुति दी गई।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Bundelkhand

बुंदेलखंड विवि में 25 को दीनदयाल जयंती

अभय महाजन को मिलेगा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा सम्मान Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के गाँधी सभागार में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पावन अवसर पर 25 सितंबर को ‘विकास चेतना पर्व एवं सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पं. […]

Spread the love
Read More
Samajwadi Party
Bundelkhand homeslider

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा

67 सैकंड में बांदा की सड़कों पर हुई ऐसी घटना कि सब रह गए भौचक्के Samajwadi Party उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू को एक बुजुर्ग महिला द्वारा कथित तौर पर चप्पल से पीटने […]

Spread the love
Read More