डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने की बाद ही होगी EVM के आखिरी दो चक्र की काउंटिंग

Untitled 8 copy 25

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने डाक मतपत्र और इलेक्ट्रॉनिक विधि से भेजे गये डाक मत-पत्रों (ETPB) की गिनती हर हाल में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के मतों की अंतिम दो दौर की गणना से पहले पूरा कराने का निर्णय लिया है। आयोग के इस निर्णय के अनुसार, संबंधित मतगणना केंद्रों पर डाक मत-पत्रों की गणना पूरी होने के बाद ही EVM और VVPST के अंतिम दो दौर की गिनती करायी जायेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ऐसे मत-पत्रों की गिनती फिलहाल मतगणना के दिन सबसे पहले सुबह आठ बजे शुरू की जाती है और इलेक्ट्रानिक मतदान मशीनों (EVM) के वोट और VVPAT की गिनती 8:30 बजे शुरू करायी जाती है।

आयोग ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला चुनाव प्रक्रिया को अधिक सुचारू और सशक्त बनाने के लिए आयोग द्वारा उठाये गये कदमों का एक हिस्सा है। आयोग इससे पहले 29 और नयी पहलें कर चुका है। आयोग ने कहा कि मतगणना के दिन डाक मतपत्रों की स्थिति से अलग EVM के मतों की गिनती चलती रहती है और सामान्यत: डाक मतपत्रों की गिनती पहले पूरी हो जाती है। पर सिद्धांत रूप से इस बात की संभावना बनी रहती है कि EVM की गिनती डाक मतपत्र की गिनती से पहले खत्म हो जाये। आयोग ने कहा है कि उसने हाल में शारीरिक अक्षमता वाले व्यक्तियों (PWD) और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से वोट करने की सुविधा दी है। इसके साथ ही अब डाक से प्राप्त होने वाले मत-पत्रों की संख्या की बढ़ रही है। आयोग ने कहा है कि मतगणना की प्रक्रिया में एकरूपता और पूरी स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए तय किया गया है कि अब EVM और VVPAT की गिनती के आखिरी दो चक्र की गिनती तब शुरू की जायेगी जब डाक मत-पत्रों की गिनती पूरी हो चुकी होगी। आयोग ने चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन केंद्रों के लिए अधिक संख्या में डाक मत-पत्र प्राप्त हुए हों वहां उनकी गणना के लिए पर्याप्त गणनाकर्मी और मेज आदि की सुविधा की जाए।

ये भी पढ़े

सिंगर खान साब की मां का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

पिछले साल लोकसभा चुनावों की मतगणना से पहले कुछ विपक्षी दलों ने मतगणना, खास कर डाक मतपत्रों की गिनती में जिलाधिकारियों (जिला चुनाव अधिकारियों) की भूमिका को मुद्दा बनाने का प्रयास किया था। तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चार जून, 2024 की मतगणना के एक दिन पहले कहा था कि डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू होगी, लेकिन 2019 से लागू नियमों के अनुसार, EVM की गिनती में 30 मिनट से ज़्यादा की देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि सभी केंद्रों पर, डाक मतपत्रों की गिनती पहले शुरू होगी। उसके आधे घंटे बाद, EVM की गिनती पहले शुरू होगी। ऐसा 2019 में हुआ था, 2022 के सभी विधानसभा चुनावों में हुआ था तथा दो जून 2024 को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधान सभा चुनावों की मतगणना में भी हुआ था। उन्होंने कहा था कि इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। (वार्ता)

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

Spread the love

Delhi Weather

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, पार्किंग चार्ज डबल

New Delhi: सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने स्थायी विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक कई प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू होंगे। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ की मौजूदगी, वाहनों के लिए वैध PUC अनिवार्य […]

Spread the love
Read More
Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More