स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पूरी दुनिया में मनाया जाता है विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Untitled 1 copy 57
  • जानें आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व फार्मासिस्ट दिवस और क्यों हुई इसकी शुरुआत
  • साल 1912 से इस परम्परा का निर्वहन कर रहा है पूरी दुनिया का स्वास्थ्य महकमा
राजेन्द्र गुप्ता

हर साल 25 सितंबर को दुनिया भर में विश्व फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है। ये पहल विश्व फार्मासिस्ट दिवस इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) ने की थी, जिसे साल 2000 में इस्तांबुल में एक सम्मेलन में मान्यता दी गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य फार्मेसियों पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके अलावा हर कोने-कोने में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश है।

25 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं?

अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) के सदस्यों ने इस तारीख को सुझाया, क्योंकि इसी तारीख पर एफआईपी (FIP) की 1912 में स्थापना हुई थी।

इसका उद्देश्य क्या है?

विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाने का मकसद है दुनिया भर के फार्मेसिस्टों को उनके द्वारा दिए गए योगदानों को सम्मान देना है और इसके साथ ही फार्मेसी के पेशे को बढ़ावा देना है।

इतिहास : विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत 2009 में हुई थी। इस्तांबुल, तुर्की में फार्मेसी और फार्मास्युटिकल साइंस की विश्व कांग्रेस में एफआईपी के द्वारा बनाया गया था। 25 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1912 में FIP की स्थापना हुई थी। इस दिन को मनाने का मकसद है स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका को प्रोत्साहित करना है। एक फार्मासिस्ट लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अपने सभी काम करता है, जिसमें दवा की पहचान, उसकी रीस्टॉकिंग, एक्सपायरी डेट आदि शामिल है, ताकि किसी के भी स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न हो। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एफआईपी ने सभी फार्मासिस्टों के सम्मान में इस दिन को मनाने का समर्थन किया।

 

Spread the love

Analysis homeslider Uttar Pradesh

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

Acharya Chanakya आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले एक शाश्वत सत्य कहा था कि बुद्धिमान शासक वही है जो आने वाले संकट को पहले से भांप ले और उसके निराकरण का उपाय करे। लेकिन आज के ‘लोकतंत्र’ में जब हम लखनऊ की उस तीन मंजिला इमारत को ‘लाक्षागृह’ बनते देखते हैं, जहां 15 मासूम चिराग एक […]

Spread the love
Read More
Passport
Analysis homeslider National

पासपोर्ट भी नहीं तो फिर क्या? नागरिकता के उलझे तारों में फंसा आम आदमी

Passport भारत में नागरिकता को लेकर चल रही हालिया बहस ने एक ऐसी गहरी कानूनी और सामाजिक पहेली को जन्म दिया है, जिसे सुलझाना अब आम नागरिक के लिए अनिवार्य हो गया है। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा दिवस पर जो स्पष्टीकरण दिया, उसने देश भर के मध्यम वर्ग में खलबली मचा […]

Spread the love
Read More
Ketan Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 10 घंटे की पूछताछ में साहिल गोयल ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Murder Case पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। मामले में सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी […]

Spread the love
Read More