- चार महिलाओं समेत पाँच गिरफ्तार
गोबिंदगढ़। पंजाब ने पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन मंडी गोबिंदगढ़ के पास छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है।
मेरठ: महिला के ऊपर तेजाब फेंककर जख्मी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस ने वहां से चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया हमें गुप्त सूचना मिली थी कि लीला देवी, अनीता देवी, रूपम देवी और अनीता देवी वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही हैं। जिसके चलते पुलिस की टीम ने वहां रेड की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
