यदि आपका बच्चा भी 10वीं-12वीं में है तो याद कर लीजिए यह तारीखें…

  • CBSE इन तारीखों में ले सकता है 10वीं-12वीं की परीक्षा, शुरू कर दीजिए पढ़ाई
  • संभावित डेट के साथ CBSE ने जारी किया अपना शेड्यूल, जल्द आएगी तिथि

नई दिल्ली । यदि आप 10वीं या 12वीं के छात्र हैं या फिर आपका बच्चा मैट्रिक या इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रहा है तो यह तिथि आप सुरक्षित कर लीजिए। CBSE इन तारीखों में आपके बच्चों की परीक्षा ले सकता है। आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर CBSE के आधिकारिक हैंडल ने यह जारी कर दिया।  CBSE ने बुधवार को सोशल मीडिया  ‘एक्स पर एक पत्र साझा किया है ,जिसमे कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा की संभावित डेट शीट जारी की है। इस पत्र में कहा गया है कि सभी CBSE से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि CBSE 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। 2026 में भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10वीं और 12वीं में लगभग 45 लाख उम्मीदवार 204 विषयों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के साथ-साथ समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम के बाद की प्रक्रिया जैसी कई अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी। सभी हितधारकों द्वारा जिम्मेदारियों की प्रभावी योजना और कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए CBSE ने 2025 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े

गुरुवार के दिन इन मेष और वृषभ व मिथुन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

CBSE द्वारा संभावित डेटशीट जारी करने का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को समय से पहले योजना बनाने में मदद करना है। इसके तहत छात्र एग्जाम से पहले व्यवस्थित अध्ययन योजना बना सकते हैं। स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती सहित अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को व्यवस्थित कर सकते हैं। शिक्षक अपनी छुट्टियों सहित अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम की बेहतर योजना बना सकते हैं।

ये भी पढ़े

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पूरी दुनिया में मनाया जाता है विश्व फार्मासिस्ट दिवस

सामान्य दिशानिर्देश के अनुसार, हर विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा और 12 दिनों में पूरा हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर कक्षा 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा 20 फरवरी 2026 को है तो मूल्यांकन तीन मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। कृपया ध्यान दें कि ये डेटशीटें अस्थायी हैं। स्कूलों द्वारा परीक्षार्थियों की अंतिम लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More