गुडंबा: चेन लूट के दौरान अतुल कुमार को कुचलने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Untitled 9 copy 19
  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से लुटेरा घायल
  • पुलिस को मौके से अवैध असलहा, कारतूस, अपाचे बाइक व चेन बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते बीस सितंबर 2025 को गुडंबा क्षेत्र स्थित चार नंबर चौराहे पर 42 वर्षीय कारोबारी अतुल कुमार जैन के गले से चेन लूट कर उन्हें कुचल कर मौत की नींद सुलाने वाले बदमाश को गुरुवार सुबह तड़के पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके का फायदा उठाते हुए एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल लुटेरे की पहचान अरविंद कुमार के नाम से हुई है, जबकि भागा लुटेरा दबोचे गए लुटेरे का भाई बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक अवैध असलहा, कारतूस, सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

DCP  पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक बीते बीस सितंबर को गुडंबा क्षेत्र में हुई चेन लूट की घटना को लेकर DCP पूर्वी जोन की क्राइम टीम, उत्तरी जोन की क्राइम टीम, इंस्पेक्टर गुडंबा, जानकीपुरम की पुलिस टीम संयुक्त आपरेशन चलाकर गुरुवार सुबह तड़के गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा के पास चेकिंग कर रही थी। DCP पूर्वी शशांक सिंह का दावा है कि पुलिस की टीमें चेकिंग अभियान शुरू की थी कि इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बेख़ौफ़ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। तभी पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की एक बदमाश को पैर में गोली जा धंसी। गोली लगते ही वह गिर गया। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए दूसरा लुटेरा मौके से भाग निकला। DCP  पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी दबोचे गए अरविंद कुमार का भाई है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना कर दी गई है। डीसीपी पूर्वी का दावा है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी अतुल कुमार जैन की सहारा स्टेट में दुकान है। उनके पिता आशीष कुमार जैन बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं। रोज की तरह अतुल कुमार जैन बीस सितंबर की सुबह स्कूटी से जिम से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान चार नंबर चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीनी और भागने लगे। बताया जा रहा है कि बदमाशों का पीछा करने के लिए अपनी स्कूटी की रफ्तार बढ़ाते हुए आगे बढ़े कि बेखौफ बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी कि सामने से आ रहे अन्य वाहन से टकरा गए। घायल अतुल कुमार जैन को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। पुलिस ने गुरुवार सुबह तड़के इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अरविंद कुमार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Dubagga
Crime News

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More