युवाशक्ति को एकजुट कर समाज को संगठित करेंगे : दर्पण

Untitled 11 copy 12
  • सिंध यूथ क्लब के चुनाव दर्पण अध्यक्ष और अमर महामंत्री चुने गए

लखनऊ। कृष्णानगर आलमबाग में बुधवार को सिंध यूथ क्लब सोसाइटी के चुनाव हुआ। जिसमें दर्पण लखमानी को अध्यक्ष,अमर अठवानी को महामंत्री और ऋषिराज कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष दर्पण लखमानी ने बताया कि संस्था संघ की विचारधारा “सेवा, संस्कृति और संस्कार” के आदर्शों पर चलते हुए समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाशक्ति को एकजुट कर समाज को संगठित करने का कार्य करेगी।

ये भी पढ़े

भाभी खतरनाक : देवर को पटक कर दी लाठियों की बरसात

ये भी पढ़े

सिन्धी समाज ने गरीब असहाय लोगों के लिए खोला अस्पताल

संस्था ने परम पूजनीय बाबा साईं  की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से पूर्व में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, ग्रामीण वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के लिए वस्त्र एवं कंबल वितरण जैसे उपयोगी सेवा कार्य सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। इसके अलावा, सिंधी भाषा एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु बाल संस्कार शिविर और “एक शाम सिंधियत के नाम” जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाशक्ति को अपनी विरासत और संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक नानक चंद लखमानी, डॉ. अनिल चंदानी, पूर्व अध्यक्ष तरुण संगवानी, चंद साहित्या, राकेश साहित्या, धर्मेंद्र जगवानी, पंकज रायचंदानी, पवन लखमानी, सुधामचंद चंदवानी और संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More