सिन्धी समाज ने गरीब असहाय लोगों के लिए खोला अस्पताल

Untitled 10 copy 11
  • सह नवगठित सेंट्रल पंचायत कार्यालय में चिकित्सालय का हुआ उद्घाटन

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कृष्णानगर के आजाद नगर में झूलेलाल सिन्धी पंचायत के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों गरीबी के लिए मुफ्त अस्पताल खोला है। इस चिकित्सालय का पंडित अशोक शर्मा ने विधिवत उद्घाटन किया। आर्थिक रूप से कमजोर समाज एवं अन्य सभी वर्गों के लिए इस चिकित्सालय में मुफ्त चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा। नवगठित पूज्य झूले लाल सिंधी सेंट्रल पंचायत ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्त विधि विधान से शारदीय नवरात्र की तृतीय तिथि को अपने कार्यालय सह स्व: लेडू मल स्मृति परमार्थ चिकित्सालय परिसर में हवन पूजन के कार्यक्रम को विधिवत रूप से संपन्न किया। इस अवसर पर मुखी पंडित अशोक शर्मा ने प्रवेश बंधन डोर को खोल कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लखनऊ सिंधी समाज की अनेक सिंधी पंचायतों के मुखिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े

भाभी खतरनाक : देवर को पटक कर दी लाठियों की बरसात

इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया एवं सिंधी समाज की गौरवशाली परोपकारी परंपरा का पुनः स्थापित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सुधाम चांदवानी, हंसराज चंदानी, प्रदीप मुरजानी, राजेश सोमानी, वासदेव सचदेवा, राकेश कुमार, भीमन दास,पंडित अशोक शर्मा, संतोष कुमार, अशोक अरोड़ा, अशोक चांदवानी, डॉ अनिल चंदानी, प्रदीप राजपाल, तरुण संगवानी,अशोक मोतियानी, दुनी चंद चंदानी, नानक राम,सुशील चंदानी, तुषार चंदानी,अनूप सोमानी,श्रीचन्द्र साहित्या, संतोष हिरवानी, नवीन, दिनेश रायचंदानी उपस्थित थे।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More