बेलगाम : गुडंबा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ वारदात कर चेन लुटेरों ने छीना चैन

Untitled 9 copy 17
  • सुरागों के पीछे-पीछे भागती खाकी फिर भी नहीं थम रहीं घटनाएं
  • पुलिस के हाथ नहीं लग रहे कानून को चुनौती देने वाले

ए अहमद सौदागर

आठ सितंबर : गोमतीनगर के विराम खंड पांच निवासी शांति लता घर दूध लेने निकलीं कि कुछ दूरी पर लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली।

नौ सितंबर : गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम के तिवारी चौराहा के पास रहने वाले प्रमील कुमार पांडेय पत्नी ममता के साथ टेढ़ी पुलिया की ओर जा रहे थे इसी दौरान लुटेरों ने ममता के गले से चेन छीनकर भाग निकले।

20 सितंबर  : गुडंबा क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित चार नंबर चौराहे पर शनिवार सुबह एक दिल-दहलाने वाली घटना हुई। बदमाशों ने 40 वर्षीय अतुल कुमार जैन के गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ली। अतुल कुमार स्कूटी से पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन लुटेरों स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े

मेरठ में महिला पर फेंका तेजाब, आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस दे रही दबिश

20 सितंबर :  पीजीआई क्षेत्र के वृन्दावन कालोनी निवासी मेडिकल अधिकारी अंजनी कुमार की पत्नी निधि गौतम के गले से दो चेन लुटेरों ने उनके गले से चेन लूट कर भाग निकले। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी राजधानी लखनऊ में बाइक सवार चेन लुटेरों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ घटनाओं का खुलासा किया तो कुछ अभी पुलिस की फाइलों में गोते लगा रही है। चेन लुटेरे मनबढ़ तो पहले ही थे अब बेखौफ हो गए हैं। अपराधियों ने एक सप्ताह के भीतर ताबड़तोड़ वारदात कर कई महिलाओं के गले से चेन छीनी, जबकि गुडंबा क्षेत्र में अतुल कुमार जैन की स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। पुलिस अभी तक आतंक का पर्याय बने चेन लुटेरों के सुरागों के पीछे भाग रही है। सुबह-शाम और रात के हर प्रहर में लूटपाट कर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली, लेकिन कड़वा सच यह है कि पुलिस इन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

ये भी पढ़े

शादीशुदा युवक से प्यार की सजा मौत, युवती के साथ जो कुछ हुआ…जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में पहले ही नाकाम साबित हो रही थी, लेकिन राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस को अपराधियों ने सिलसिलेवार सलामी ठोंकना शुरू कर दिया है। बीते बीस सितंबर 2025 यानी शनिवार को गुडंबा क्षेत्र के कुर्सी रोड पर जिस तरह से बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर एक व्यक्ति को कुचला इससे साफ है कि अब बदमाशों के भीतर पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। पुलिस अपने बूते अपराधियों को दबोचने में लगातार नाकाम रही। उसकी ढिलाई की बानगी गुडंबा क्षेत्र सहित राजधानी लखनऊ के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई लूट से ही मिलनी शुरू हो गई थी। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी भले ही तरह-तरह की बयानबाजी करते फिर रहे हों लेकिन कड़वा सच यह है कि उनके अधीनस्थ अपराध और अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

ये भी पढ़े

ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More