- पुलिस कमिश्नर और DM ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की गई। इस अहम अभियान का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने 1090 चौराहे से किया। इस मौके पर डीएम विशाख जी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली में भाग लिया।
सभी महिलाएं दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लखनऊ की सड़कों पर निकलीं। रैली की शुरुआत पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर की। बाइक रैली का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता को बढ़ावा देना था। यह रैली यह दिखाने के लिए आयोजित की गई कि महिला पुलिस बल हर परिस्थिति में चौकस और सक्षम है।
