T20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने : अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh

दुबई। एशिया कप 2025 में शुक्रवार को ओमान के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप भारत के पहले ऐसे गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए। यह उपलब्धि उन्होंने मैच के 20वें ओवर में विनायक शुक्ला को पवेलियन भेजकर हासिल की। अर्शदीप ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अपने पहले ही मैच में दो व 18 के आंकड़े दर्ज किए थे।

इस मैच से पहले अर्शदीप ने भारत के लिए 63 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 99 विकेट चटकाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अमेरिका के खिलाफ चार/नौ रहा है। इसी साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला में उन्होंने बेन डकेट और फिल सॉल्ट को आउट कर भारत का सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज़ बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। गौरतलब है कि अर्शदीप ने एशिया कप में शुक्रवार के मैच से पहले कभी भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया था। टीम इंडिया ने अब तक जसप्रीत बुमराह को ही एकमात्र प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर खिलाया था।

भारत के लिए सर्वाधिक T20  अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज

अर्शदीप सिंह :  100 विकेट (64 मैच)

युजवेंद्र चहल :  96 विकेट (80 मैच)

हार्दिक पांड्या :  95 विकेट (116 मैच)

जसप्रीत बुमराह :  92 विकेट (72 मैच)

भुवनेश्वर कुमार :  90 विकेट (87 मैच) (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More