सुशांत गोल्फ सिटी: एक प्रतिष्ठित मॉल परिसर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले महिला सहित चार गिरफ्तार

Untitled 10 copy 9
  • मौज-मस्ती का विरोध करने पर दिया था घटना को अंजाम
  • पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने शुक्रवार को हर थानों पर तैनात एंटी रोमियो टीम को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी सार्वजनिक स्थानों पर हरकत करते मिले तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, लेकिन शुक्रवार की देर रात सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर स्थित एक प्रतिष्ठित मॉल परिसर में एक महिला सहित चार लोग कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मौज-मस्ती कर रहे। उनका आतंक देख वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मी जनपद बुलन्दशहर निवासी अनुज चौधरी और उसके सहपाठी ने विरोध किया तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया और लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया है, जबकि पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि आरोपियों ने फायरिंग की और मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक प्रतिष्ठित मॉल परिसर में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को दबोच लिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी का कहना है कि पकड़े गए चारों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम गोमतीनगर के 2/396 विनम्र खंड निवासी 23 वर्षीय हर्ष मिश्रा, सुशांत गोल्फ क्षेत्र के ए 3/158 अंसल निवासी 28 वर्षीय प्रिंस वर्मा, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित तितौआ निवासी 30 वर्षीय रोहित पटेल व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के बी दो/203 रिशिता मैनहट निवासी 35 वर्षीय स्वाति बताया।

दहशत फैलाने के लिए की थी गोलियों की बौछार

पुलिस को दी गई तहरीर में बुलन्दशहर निवासी अनुज चौधरी मॉल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मॉल परिसर में कुछ लोग अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं। इस पर गार्ड ने विरोध किया कि जो करना हो बाहर करो। यह बातें इन चारों लोगों को नागवार गुजरी और आरोपी हर्ष द्वारा रोहित पटेल की लाइसेंसी पिस्टल फायरिंग झोंकनी शुरू कर। जानकार सूत्र बताते हैं कि इस दौरान दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग स्विफ्ट कार से आए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

गोली लगते ही तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम घटना को अंजाम देने के बाद कातिल बच्चों सहित कमरे में खुद को किया कैद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कमरे में बंद बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश, […]

Spread the love
Read More