भारत में iPhone बनाने पर डोनाल्ड ट्रम्प ने जताई आपत्ति, कहा कि भारत में प्लांट्स लगाना बंद करें

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट बनाना बंद करने को कहा है। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन करना चाहती है। लेकिन ट्रंप कंपनी की चीन से बाहर उत्पादन बढ़ाने की योजना से खुश नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान से Apple की योजना में रुकावट आ सकती है। Apple चाहती है कि अगले साल के अंत तक ज्यादातर iPhone भारत में बनें। इस से चीन पर निर्भरता कम हो जाएगी। कि अभी Apple ज्यादातर iPhone चीन में बनाती है और अमेरिका में कोई भी स्मार्टफोन नहीं बनता है।

Apple अमेरिका में बढ़ाएगा उत्पादन : ट्रंप

बताया गया है कि ट्रंप ने कतर यात्रा में ऐपल के CEO टिम कुक से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कल टिम कुक के साथ मेरी थोड़ी समस्या हुई। कुक भारत में प्लांट बना रहे हैं और मैं नहीं चाहता हूं कि Apple भारत में प्लांट बनाए।’ ट्रंप ने दावा किया कि इस बातचीत के बाद Apple अब अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा। ट्रंप ने साफ कहा कि हमें भारत में आपके प्लांट बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। भारत अपना ख्याल रख सकता है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में दूसरे देशों से आने वाले सामान पर बहुत ज्यादा टैक्स लगता है। इस लिए अमेरिकी सामान को भारत (India) में बेचना मुश्किल है।

Business Technology

AI समिट इंडिया 2026 लाइव अपडेट्स: हेल्थकेयर सेक्टर में आज हो सकते हैं बड़े ऐलान

भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित AI Summit India 2026 का आयोजन हुआ। यह समिट एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और भविष््य की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसमें दुनियाभर की टॉप ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिकल लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार है जब […]

Read More
homeslider Science & Tech Technology

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘AI फेस्ट – 2026’ रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़/भारत । युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। […]

Read More
Crime News homeslider National Technology

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की […]

Read More