स्वच्छता केवल अभियान ही नहीं वल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा: त्रिपाठी

Untitled 5 copy 26

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक मनाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नौतनवां नगर पालिका नौतनवां द्वारा शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जलकल कम्पाउड में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सफाई मित्रों को स्वच्छता किट वितरित की। पालिका अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने स्वयं नगर के डॉ. राममनोहर लोहिया अमृत सरोवर, तहसील परिसर स्थित अमृत सरोवर और मां बनैलिया मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “स्वच्छता सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता को हमें केवल अभियान नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस अवसर पर अभियान में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, संजय मौर्य, सत्य प्रकाश, गोविन्द प्रसाद, राज कुमार गौड़ समेत मोनू, आकाश, दिवाकर व अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More