चिनहट गोलीकांड :  पुनीत यादव पर फायरिंग झोंकने वाले फरार चल रहे दो और इनामी हमलावर चढ़े चिनहट पुलिस के हत्थे चढ़े

Untitled 3 copy 33
  • इससे पहले मुख्य आरोपी विनय यादव व जुल्फी उर्फ सैफ पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे
  • बीते 13 सितंबर 2025 को कंचनपुर मटियारी गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी गांव स्थित परनामी मंदिर के पास बैठ मटियारी गांव निवासी 37 वर्षीय पुनीत यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे घायल करने वाले दो और इनामी हमलावरों को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सतरिख रोड स्थित टेरा ख़ास रेलवे क्रासिंग के पास धरदबोचा इससे पहले मटियारी गांव निवासी निवासी मुख्य आरोपी विनय यादव और उसके साथी बाराबंकी व हाल पता प्रेम बाग कालोनी चिनहट निवासी जुल्फी उर्फ सैफ को पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मुकदमे शामिल मोनू यादव व अभिषेक प्रजापति फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था‌।

सनद रहे कि बीते 13 सितंबर 2025 को चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी गांव निवासी 37 वर्षीय पुनीत यादव गांव में ही परनामी मंदिर के पास बैठा था कि तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले विनय यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घरवालों ने पड़ोस में रहने वाले विनय यादव और उसके अन्य साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि विनय के दो और साथी बाराबंकी जिले के सतरिख रोड स्थित गढ़ी भिटौली गांव निवासी मोनू यादव व चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड पर बड़ी मस्जिद के पास स्थित बल्केश्वर महादेव मंदिर निवासी अभिषेक प्रजापति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीमें लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन हाथ नहीं लग रहे थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

इंस्पेक्टर की टीम रोज की तरह शनिवार को भी फरार चल रहे दोनों इनामी हमलावरों की तलाश में जुटी हुई थी कि इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दोनों आरोपी मोनू यादव और अभिषेक प्रजापति कहीं भागने की फिराक में सतरिख रोड स्थित टेरा ख़ास रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद हैं। बताया गया कि इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दोनों फरार चल रहे इनामियों को धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More