अब शोहदों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, हरकत करते मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

  • सभी थानों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वायड को पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश
  • वर्ष 2017 पड़ी थी एंटी रोमियो की बुनियाद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराध नियंत्रण और महिलाओं एवं लड़कियों के साथ होने वाली घटनाओं पर रोकथाम के पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने सभी थानों पर तैनात किए गए एंटी रोमियो टीम को सख्त निर्देश देते कहा कि वह आतंक का पर्याय बने शोहदों से सख्ती से निपटेंगे। पुलिस कमिश्नर स्कूल, मॉल व प्रमुख चौराहों तथा भीड़भाड़ इलाकों एंटी रोमियो टीम के साथ असलहों से वर्दी में एक पुलिस जवान मौजूद रहेगा। एंटी रोमियो टीम वर्दी में नहीं बल्कि सादे कपड़ों में हर संदिग्ध गतिविधियों वालों पर पैनी नजर रखेगी जो भी आपत्तिजनक व्यवहार करते मिले टीम उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने दो टूक शब्दों में कहा कि सड़क पर घूम रहे शोहदों को पहले सुधरने का मौका दें, न मानने पर उसके खिलाफ कोई समझौता न किया जाए। कमिश्नर ने टीम को निर्देश देते हुए कहा कि दबोचने के बाद उस शख्स की फोटो, नाम-पता और मोबाइल फोन नंबर एक रजिस्टर में दर्ज करें। वहीं यह भी पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने फ़रमान जारी करते हुए कहा कि बालिका विद्यालय और महिला विद्यालय में एक शिकायत पेटिका लगाई जाए ताकि कोई भी अपनी शिकायत दर्ज कर पेटिका में डाले, उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा। खास बात यह है कि इस पहल में पुलिस कमिश्नर ने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जोड़े को अनावश्यक परेशान नहीं करेंगे। एंटी रोमियो टीम जाति-धर्म के नाम पर नहीं, निष्पक्षता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसी मातहत ने इसका उलंघन किया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

Crime News

पति के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा

मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में लटकता मिला था शव महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला कुशीनगर जिले के मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में प्रेम विवाह करके पति के साथ रह रही […]

Read More
Central UP

भारी भरकम बजट के नाम पर BJP सरकार का भारी भरकम गुमराह करने वाला बजट: डीपी यादव

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।उन्होंने […]

Read More
Crime News

रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गोलियों की गूंज से फैली सनसनी

जिला पंचायत में तैनात बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूटा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब […]

Read More