नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बाद आर्मी बैरक में सुरक्षा में रहे केपी शर्मा ओली एक अति गोपनीय आवास में हुए शिफ्ट

  • संविधान दिवस पर आज ललितपुर जिले के च्यासल में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू ।  नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली हिंसक प्रदर्शनों के बाद अब आर्मी बैरक छोड़कर एक अति गोपनीय आवास में चले गए हैं। केपी ओली ने नेपाली सेना की सुरक्षा में नौ दिन बिताए हैं नेपाली सेना के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। जेन जी का विरोध प्रदर्शन और हिंसा बढ़ने के बाद केपी शर्मा ओली काठमांडू के उत्तर में शिवपुरी वन क्षेत्र में स्थित सेना के बैरक में चले गए थे और उन्होंने नौ सितंबर को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओली काठमांडू से 15 किलोमीटर पूर्व में भक्तपुर जिले के गुंडू इलाके में एक अति गोपनीय आवास में चले गए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री ओली के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल और पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और कुछ अन्य वरिष्ठ राजनीतिक नेता भी कुछ दिनों तक सैन्य बैरक में सुरक्षा में रहे थे। हालांकि, नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष देउबा और उनकी पत्नी पूर्व विदेश मंत्री अराजू राणा देउबा को छोड़कर, जो सैन्य सुरक्षा में रह रहे थे बाकी सभी नेताओं ने सुरक्षा छोड़ दी है। प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हुए पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और आरजू राणा देउबा का फिलहाल सेना की सुरक्षा में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ओली के नेतृत्व वाली CPN-UML, 19 सितंबर को यानी आज संविधान दिवस पर ललितपुर जिले के च्यासल में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More
homeslider International

तेहरान पर फिर हमला, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनाव

तेहरान।  ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनावमध्य पूर्व में जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों […]

Read More
homeslider International

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की […]

Read More