हुसैनगंज: तेज बहाव में बहा मासूम बच्चा

  • 19 घंटे की मशक्कत बाद SDRF  टीम ने बरामद किया शव
  • घरवालों में मचा कोहराम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हुसैनगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास से गुजर रहे हैदर कैनाल नाले में पैर फिसलने से गिरकर सात वर्षीय मासूम वीर बह गया था। घटना के 19 घंटे बाद गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एसडीआरएफ टीम ने जाल लगाकर पुराने पुलिस मुख्यालय के पास से गुजर रहे नाले से उसका शव बरामद कर लिया। बच्चे की दशा देख मानों घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मूल रूप से बाराबंकी जिले के रूदौली निवासी नन्हा परिवार के साथ हुसैनगंज क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनका सात वर्षीय मासूम बेटा वीर अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था कि इसी दौरान हैदर कैनाल नाले में पैर फिसलने से गिर गया।

बच्चे को नाले में गिरता देख उसे बचाने के लिए कुछ लोग नाले में कूदे, लेकिन तेज बहाव के चलते वीर गहराई में समा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और एसडीआरएफ टीम बच्चे की तलाश शुरू की , लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने पुराने पुलिस मुख्यालय के पास से गुजर रहे नाले में जाल लगाकर तलाश शुरू की। 19 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मासूम के शव को बरामद कर लिया। मासूम बच्चे की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More