रिश्ते की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा

Untitled 7 copy 17

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस वक्त एक बार फिर से चर्चा में हैं। जहां एक ओर वह एशिया कप में अपनी गेंदबाजी और यूनिक हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ भी खबरों में है। हाल ही में हार्दिक का नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया संग भी जुड़ चुका था। ऐसे में अब फैन्स के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर माहिका शर्मा कौन हैं?

माहिका शर्मा पेशे से मॉडल और अभिनेत्री हैं, साथ ही फैशन और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर भी हैं। 24 वर्षीय माहिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से सामुदायिक मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और गुजरात के गांधीनगर स्थित पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और वित्त में स्नातक किया। करियर की शुरुआत उन्होंने फ्रीलांसर के रूप में की थी।

माहिका शर्मा ने वीवो और यूनिक्लो जैसे बड़े ब्रांडों के विज्ञापनों में काम किया है। इसके अलावा वह रैपर रागा के एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनय की बात करें तो माहिका ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की इनटू द डस्क और ओमंग कुमार की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी दिख चुकी हैं। अपने मॉडलिंग करियर में उन्होंने अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे मशहूर भारतीय डिजाइनरों के साथ काम किया है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

gippy grewal struggle canada
Entertainment

कनाडा में $13 की नौकरी से शुरू हुआ सफर, आज सुपरस्टार हैं गिप्पी ग्रेवाल

gippy grewal struggle canada :पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन बना दिया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सफलता के पीछे एक बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कहानी छिपी हुई है। गिप्पी ग्रेवाल […]

Spread the love
Read More
Conscientious Engineer
Entertainment

बाल कलाकार सचेत इंजीनियर अब डेंटिस्ट, अगला लक्ष्य पायलट

cr : साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे ज़मीन पर आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। आमिर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। फिल्म में दर्शील सफारी ने ईशान अवस्थी […]

Spread the love
Read More
Sanchita Ugale death case
Entertainment

संचिता उगले की मौत से सदमे में परिवार, पिता ने उठाए कई सवाल

Sanchita Ugale death case : टीवी और फिल्म जगत की उभरती अभिनेत्री संचिता उगले के निधन ने मनोरंजन उद्योग और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 22 वर्ष की उम्र में उनका अचानक दुनिया को अलविदा कह देना कई सवाल खड़े कर गया है। परिवार का कहना है कि संचिता पिछले […]

Spread the love
Read More