नौतनवां तहसील में एडवोकेट नागेंद्र शुक्ला ने निकाला उपनिबंधक का सांकेतिक शव यात्रा

Untitled 3 copy 28
  • पुतला जलाने से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया
  • उपनिबंधक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा: एडवोकेट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां /महराजगंज। जनपद के नौतनवां तहसील में गुरुवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब उपनिबंधक संदीप गौड़ के खिलाफ आंदोलन कर रहे एडवोकेट नागेंद्र शुक्ला ने तहसील परिसर में सांकेतिक शवयात्रा निकाल दी। बता दें कि एडवोकेट नागेंद्र शुक्ला पिछले 46 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि तहसील उपनिबंधक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और आम जनता के कामकाज में लगातार अनियमितताएं की जा रही हैं। इसी मुद्दे पर कार्रवाई की मांग करते हुए वे लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को विरोध के क्रम में उन्होंने उपनिबंधक का सांकेतिक शवयात्रा निकालते हुए राम नाम सत्य है का नारा लगाया और परंपरागत ढंग से पिंडदान भी किया। शवयात्रा के दौरान परिसर में “उपनिबंधक मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। विरोध के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। शवयात्रा में शुक्ला के साथ दर्जनों अधिवक्ता और स्थानीय लोग शामिल थे।

स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब नागेंद्र शुक्ला ने उपनिबंधक का पुतला जलाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद नौतनवां पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीन लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। कई लोग पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी भी जताते दिखे। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक उपनिबंधक के खिलाफ किसी भी तरह की आधिकारिक जांच की पुष्टि नहीं हुई है। नागेंद्र शुक्ला ने पुलिस हिरासत में जाने से पहले कहा कि जब तक भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस घटना से तहसील परिसर में दिनभर गरमा-गरमी बनी रही।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More