पाकिस्तान को बड़ा झटका : ICC ने खारिज की उनकी यह मांग

Untitled 7 copy 13

लखनऊ। एशिया कप 2025 में ‘नो हैंडशेक’ विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मांग को ICC ने औपचारिक तौर पर ठुकरा दिया है। PCB ने टूर्नामेंट से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी लेकिन ICC ने साफ कर दिया है कि वह अपनी भूमिका में बने रहेंगे। यह पूरा मामला भारतीय टीम द्वारा 7 विकेट से मिली करारी हार के बाद खड़ा हुआ जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया।

इससे नाराज होकर पीसीबी ने मैच रेफरी की ACC और ICC से शिकायत कर दी। इतना ही नहीं, पीसीबी ने यह भी कहा था कि अगर ICC पाकिस्तान की मांग नहीं मानता तो वह टूर्नामेंट से बॉयकॉट कर लेंगे यानी यूएई के खिलाफ होने वाले 17 सितंबर को मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में अब आईसीसी के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी है कि आईसीसी ने पीसीबी की ये डिमांड को खारिज कर दिया है। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्या करेगी, यह देखना बाकी है।

Spread the love

Ravindra Jadeja
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका के खिलाफ जडेजा का खतरनाक रिकॉर्ड, गॉल टेस्ट में फिर मचाएंगे धमाल?

गॉल में फिर चलेगा रवींद्र जडेजा का जादू Jadeja’s Test record: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉल में होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर सबकी नजरें टिकी हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जडेजा […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli 
homeslider Sports

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

Virat Kohli :  इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का जिक्र होते ही सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक दर्ज हैं। हालांकि, जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो तस्वीर थोड़ी […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka Test
Sports

सरफराज खान को प्लेइंग XI में कैसे मिलेगी जगह? किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

India vs Sri Lanka Test: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के सामने प्लेइंग XI को लेकर दिलचस्प चुनौती खड़ी हो गई है। साई सुदर्शन के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि […]

Spread the love
Read More