सरकार गठन होते ही गृहमंत्री ने लिखा पहला निर्णय

Untitled 5 copy 16
  • राष्ट्रीय शोक मनाने, मृतकों के परिवार को एक लाख अंतिम संस्कार खर्च देने का निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। सरकार ने जेन-ज़ी आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों की याद में राष्ट्रीय शोक मनाने का निर्णय किया है। गृह, कानून, न्याय तथा संसदीय मामले के मंत्री ओम प्रकाश आर्याल ने सोमवार को सिंहदरबार पहुंचकर पदभार ग्रहण करते ही यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाकर राष्ट्रीय शोक मनाने का निर्णय किया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक करके इसकी तिथि तय की जाएगी। इसी तरह, मंत्री आर्याल ने कहा कि मृतकों के परिवार को अंतिम संस्कार के खर्च हेतु प्रति परिवार को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही मृतकों के शव प्रबंधन के लिए निःशुल्क वाहन और दुर्गम इलाकों के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का निर्णय भी किया गया है।

गृहमंत्री आर्याल ने कहा, “प्रदर्शनकारी और सुरक्षा निकाय के कर्मचारियों के सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय शोक मनाने और राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का निर्णय किया गया है। दूसरा, मृतकों के परिवार को अंतिम संस्कार हेतु प्रति मृतक 1 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके लिए राशि का प्रबंध वित्त मंत्रालय करेगा। तीसरा, परिवार के आग्रह अनुसार मृतकों के शव प्रबंधन के लिए निःशुल्क वाहन और दुर्गम क्षेत्रों के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले ही सरकार ने इस आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद घोषित कर दिया था।

Spread the love

Jerusalem murder case
Crime News International

इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला शव

Jerusalem murder case: यरूशलम में एक भारतीय नागरिका का शव एक अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।  इजरायल के यरूशलम में एक भारतीय नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है। […]

Spread the love
Read More
Trump on Iran
homeslider International

ईरान की फ्रीज संपत्तियों से होगी जहाजों और कार्गो के नुकसान की भरपाई, ट्रंप का ऐलान

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, सैन्य गतिविधियां तेज Trump on Iran : मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम खत्म होने के बाद क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमेरिका की ओर से ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों को […]

Spread the love
Read More
Indian employment in UAE
Education International

UAE प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा डिजिलॉकर युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

Indian employment in UAE : भारत और संयुक्त अरब अमीरात  के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को आर्थिक और शैक्षिक मोर्चे पर एक नई गति मिली है। भारत-UAE संयुक्त कांसुलर मामलों की समिति (JCCA) की 7वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक का सबसे बड़ा और दूरगामी परिणाम भारतीय पेशेवरों, छात्रों और […]

Spread the love
Read More