भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

Untitled 1 copy 20

दुबई। कुलदीप यादव (तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव (नाबाद 47 ) अभिषेक शर्मा (31), तिलक वर्मा (31 ) की बदौलत भारत ने रविवार को एशिया कप के छठे मुकाबले में 25 गेंदे शेष रहते पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में 22 रन जोड़े। दूसरे सैम अयूब ने शुभमन गिल सात गेंदों में 10 रन को आउटकर भारत को पहला झटका दिया।

इसके बाद चौथे ओवर में सैम अयूब ने अभिषेक शर्मा को आउटकर भारत के रनों की रफ्तार को कम करने का प्रयास किया। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बटोरे।

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 56 रन जोड़े। 13वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा (31) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। भारत ने 15.5 ओवरों में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 47 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने नाबाद 10 रन बनाये। सूर्य कुमार यादव ने भारत के लिए विजयी छक्का लगाया। (वार्ता)

Spread the love

Politics Sports Uttar Pradesh

हम खिलाड़ियों को दे रहे विश्वस्तरीय सुविधाएं : मौर्य

युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा ही विकसित भारत की नई पहचान बनेगी KD Singh Babu Stadium : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल […]

Spread the love
Read More
The Hundred 2026
Sports

मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की ‘प्यार की झप्पी’ ने जीता दिल

The Hundred 2026 :  भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों के बीच खेल भावना की शानदार मिसाल देखने को मिली। सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के मुकाबले के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे को गले लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का […]

Spread the love
Read More
Preeti Pawar
Sports Uttar Pradesh

भारत की प्रीती पवार का कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच, कनाडा की खिलाड़ी को दी मात

गोल्ड से बढ़ा भारत का आत्मविश्वास Preeti Pawar Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 23 मेडल जीत चुका है। 1 अगस्त के मैच शेड्यूल को देखें तो आज बॉक्सिंग में भारतीय बॉक्सर्स को कई गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।  कॉमनवेल्थ गेम्स में 31 जुलाई तक भारत कुल 23 मेडल जीत चुका […]

Spread the love
Read More