MM पब्लिक स्कूल में मनाया गया इंजीनियर्स डे

  • विश्वेश्वरैया के जीवन संघर्ष और उत्कृष्ट अभियंता के रूप में प्रेरणा ले युवा :  अनिल 

गोरखपुर। आज 15 सितंबर को MM पब्लिक स्कूल मोहनापुर पिपरहवा टोला पादरी बाजार गोरखपुर में ई मोक्ष गुंडम विश्वेसरैया की जन्म दिवस जो अभियंता दिवस के रूप में जाना जाता है को धूमधाम से मनाया गया। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या सर एम. विश्वेश्वरैया का आज, 15 सितंबर, को जन्म हुआ था और इसी दिन भारत में इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में हुआ था। वह आधुनिक भारत के महान अभियंता, राजनेता और भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति थे, जिन्होंने कृष्णराज सागर बांध, बाढ़ नियंत्रण योजनाओं और स्वचालित स्लुइस गेट्स के आविष्कार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्कूल के डायरेक्टर ईo अनिल किशोर पांडेय ने सर एम विश्वेश्वरैया के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके जीवन संघर्ष और उत्कृष्ट अभियंता के रूप में उनके योगदान को नमन करते हुए बच्चों को प्रेरणा लेने की सीख दी। जीवन की तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने संघर्ष किया और एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। भारत सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से भी विभूषित किया गया।भारत में इंजीनियर्स दिवस की शुरुआत 1968 में हुई थी। भारत सरकार की ओर से15 सितंबर को सर एम. विश्वेश्वरैया के उल्लेखनीय जीवन और उपलब्धियों के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाये जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसी दिन पर इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया तथा विज्ञान के माॅडल बनाया।

Purvanchal

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनता से किया वादा किया पूरा

रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल के लिए लगभग 27 करोड़ रूपए स्वीकृत ग्रामीणों में खुशी का माहौल उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। महराजगंज  महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवा ग्राम सभा और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रोहिन नदी के सेमरहवा […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Purvanchal

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

अभद्रता के आरोप को लेकर कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के विकास भवन परिसर में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और पनियरा ब्लॉक के सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो […]

Read More