बुलंदशहर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख गला काट कर बेरहमी से हत्या

hatya NayaLook
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
  • खुर्जा नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर जिले भाजपा नेता सीताराम उपाध्याय की मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की हत्या कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू। बताया जा रहा है जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सुबूत मिले हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बुलन्दशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी विनोद चौधरी का शव सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे जाहिदपुर अड्डे के पास एक घर में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही एसपी डॉ तेजवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि धारदार हथियार से गला काट कर चौधरी की हत्या की गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग सुबूत मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस कातिलों की गर्दन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस इस मामले में आशनाई सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Spread the love

Samajwadi Party
Bundelkhand homeslider

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा

67 सैकंड में बांदा की सड़कों पर हुई ऐसी घटना कि सब रह गए भौचक्के Samajwadi Party उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू को एक बुजुर्ग महिला द्वारा कथित तौर पर चप्पल से पीटने […]

Spread the love
Read More
Politics
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

यूपी  की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बैठक […]

Spread the love
Read More
Bulandshahr Jail
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बुलंदशहर जेल में वार्डर ने हेड वार्डर की कर दी जमकर धुनाई

AIG प्रशासन की कमीशनखोरी से जेलों का हाल बेहाल नशे मे धुत वार्डर के जेल में प्रवेश रोकना हेड वार्डर को पड़ गया भारी अधीक्षक ने कमाकर देने वाले चहेते वार्डर को बचाने के लिए जेलर को सौंपी जांच लखनऊ। प्रदेश की कमाऊ कही जाने वाली बुलंदशहर जेल में सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट का […]

Spread the love
Read More