मोदी का मणिपुर जाना अच्छा है, राहुल और प्रियंका

Rahul and Priyanka

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर की यात्रा को अच्छा तो बताया लेकिन कहा कि उन्हें दो साल से ज्यादा समय से हिंसा में जल रहे राज्य में शांति के लिए वहां की यात्रा पहले करनी चाहिए थी।

गांधी ने प्रधानमंत्री की मणिपुर यात्रा को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर जाना अच्छा है, लेकिन मणिपुर दौरे से ज्यादा बड़ा मुद्दा देश में वोट चोरी का है। गांधी मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री पर लगातार निशाना साधते हुए उनसे जवाब मांगते रहे हैं कि वह मणिपुर कब जा रहे हैं और वहां की स्थिति को सामान्य करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने दो साल बाद मणिपुर जाने का फैसला किया है।

उन्हें बहुत पहले ही जाना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने इतने लंबे समय तक हिंसा की स्थिति को वहां जारी रहने दिया। इसी का परिणाम है कि वहां इतनी मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि इतने लम्बे समय बाद हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करना भारत के प्रधानमंत्रियों की परंपरा के अनुरूप नहीं है। चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, वे दुख और पीड़ा के समय दौरा करते हैं। आज़ादी के बाद से यही परंपरा रही है। मोदी हिंसा भड़कने के दो साल बाद दो साल बाद इसे पूरा कर रहे हैं, उन्हें पहले ही इस बारे में सोचना चाहिए था। (वार्ता)

Spread the love

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Tamil Nadu Delimitation Meeting
National Politics

परिसीमन पर CM विजय की बैठक से DMK-AIADMK दूर, तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज

Tamil Nadu Delimitation Meeting : तमिलनाडु की राजनीति में परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर सियासी टकराव का कारण बन गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय सांसद बैठक में राज्य की प्रमुख पार्टियों DMK और AIADMK ने हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा कुछ अन्य दलों ने भी […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More