तेजा सज्जा की ‘मिराय’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया टाइटल अनाउंस

Untitled 7 copy 9

लखनऊ। अभिनेता तेजा सज्जा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिराय’ आखिरकार 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुए, इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि दूसरी किस्त के टाइटल से भी अब पर्दा उठ चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिराय’ के अंत में मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान भी कर दिया है। अगली किस्त का नाम होगा ‘मिराय: जैथरया’, जो सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बार राणा दग्गुबाती फिल्म में दमदार खलनायक के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स ने उनके किरदार की झलक भी दिखा दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था। कि सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार है और करीब 20 प्रतिशत शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

तेजा सज्जा के साथ ‘मिराय’ में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जयराम, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तनजा केलर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। वहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने संभाली है, जिससे इसे ज्यादा स्क्रीन और व्यापक दर्शक वर्ग मिलने की संभावना है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत, खूबसूरती और दमदार अभिनय से लूटी महफिल

Rakul Preet Singh: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस भव्य सिनेमाई प्रस्तुति में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता […]

Read More
Entertainment

अनुभव सिन्हा लेकर आए संगीत की नई दुनिया, ‘कहाँ जाएंगे?’ का दिल छू लेने वाला टीज़र आउट

Anubhav Sinha: भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्मकार अनुभव सिन्हा अब संगीत की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अपने नए म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ के जरिए वह दर्शकों और संगीत प्रेमियों के लिए कुछ अलग और खास पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बनारस बीट के […]

Read More
Entertainment

सलमान खान की आवाज और चित्रांगदा सिंह के ग्लैमरस अंदाज ने जीता दिल

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में सलमान खान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, तो वहीं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने में दोनों की […]

Read More