अजीबोगरीबः केवल 25 दिन चली शादी, 26वें दिन दूसरी दुल्हन ले आया शख्स, जानें कहां का है मामला

  • देवीपाटन के छपिया में दूल्हे ने कर डाली नई करतूत, नई दुल्हन को रखा संग, पहली पत्नी को घर में किया कैद
  • दहेज का प्रकरण या पहले से रिलेशनशिप में थे दोनों, अभी तक नहीं लगा पता

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शख्स की शादी को एक महीने भी नहीं हुआ कि वह दूसरी दुल्हन ले आया। पहली बीवी के साथ वो केवल 25 दिन रहा और 26वें दिन वो दूसरी दुल्हन ले आया। उत्तर प्रदेश के गोंडा में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, घर में नई नवेली दुल्हन के रहते हुए शादी के 25 दिन बाद दूल्हा दूसरी दुल्हन (सौतन) ले आया। पहली पत्नी को प्रताड़ित करते हुए घर की नौकरानी बना दिया। मामले में पहली पत्नी ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो सितंबर को छपिया पुलिस में थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी गांव की रहने वाली रंजीत तिवारी की पत्नी सविता पाठक ने थाना क्षेत्र के हडिया बेल्डीहा गांव निवासी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, मामले में कार्रवाई को लेकर सविता पाठक ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी। जिसमें आरोप लगाते हुए कहा था कि छपिया थाना क्षेत्र के हडिया बेल्डीहा गांव के रहने वाले रंजीत तिवारी पुत्र दीप नरायन तिवारी से उसका विवाह दो जून को हुआ था। वह घर में मौजूद थी, 27 जून को उसका पति दिव्यांशी नाम की एक युवती को भगा लाया। गजब को तब ढा दिया जब घर वालों के सहयोग से चोरी चुपके हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया।

ये भी पढ़े

धोखाधड़ी मामले में पूर्व IPS और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पहली पत्नी को किया कैद

सविता के मुताबिक जब उसने पति के दूसरे विवाह का विरोध किया तो, पति रंजीत, सांस रीता तिवारी, कल्लू और उनकी पत्नी, देवर संजीत, नंद मुस्कान ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कम दहेज लाने का ताना मारते हुए कहा कि चुपचाप नौकरानी की तरह रहना है तो रहो नहीं तो मार कर जमीन में गाड़ देंगे, तुम्हारी लाश का भी पता नहीं चल पाएगा”। आरोप है कि पहली पत्नी को जबरन घर में कैद करके रखा गया। पहली पत्नी का यह भी आरोप है कि दूसरी पत्नी के घर वाले रंजीत के खिलाफ शिकायत किए थे, मामले में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। जहां पर दोनों ने शादी करने की बात स्वीकार की थी।

मायके पहुंचने पर सुनाई दास्तान

कुछ दिनों बाद पति दूसरी पत्नी को लेकर बाहर चला गया, इसके बाद पहली पत्नी ससुराल से भाग कर मायके पहुंची। परिजनों को रो-रो कर पूरी दास्तान बताई। जिसे सुनकर मायके वालों के पांव तले जमीन खिसक गई। 31 अगस्त को परिवार वाले सविता को लेकर छपिया थाना पहुंचे, शिकायती पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।

ये भी पढ़े

अंतरिम सरकार की नवनियुक्त PM और पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की की कैबिनेट में संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय सम्हालेंगी अस्मिता भण्डारी

बोले थानाध्यक्ष

मामले में छपिया थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने दूरभाष पर बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

Kannauj Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

किसके दबाव में हुई कन्नौज जेल अधीक्षक पर कार्यवाही!

फरारी होने के करीब डेढ़ माह बाद हुई अधीक्षक पर कार्रवाई अयोध्या जेल में फरारी के चंद घंटे बाद ही हो गई थी कार्रवाई राकेश यादव  लखनऊ। अयोध्या जेल में दो बंदियों की फरारी होने के चंद घंटे बाद ही वरिष्ठ अधीक्षक समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कर दी गई जबकि इससे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

IIT कानपुर में महिला टेक्नीशियन की आत्महत्या, सुसाइड नोट और डायरी से तनाव के संकेत

कानपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Indian Institute of Technology Kanpur में एक महिला कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने परिसर में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। सूचना के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत लैब जूनियर टेक्नीशियन ने अपने आवासीय कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान अंजू […]

Read More
National Uttar Pradesh

पुलवामा के अमर शहीद पंकज त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा महराजगंज! आज पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूत पंकज त्रिपाठी के पैतृक ग्राम हरपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए फरेंदा के माननीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शहीदों की अमर गाथाएं युगों-युगों तक युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने […]

Read More