विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ‘भोजपुरी ब्रीफिंग’ लोगों को खूब आ रही पसंद

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल 11 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच आधिकारिक बातचीत हुई, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में और भी मजबूती आई। इस ऐतिहासिक बैठक ने दोनों देशों के बीच पुराने और मजबूत रिश्तों को और भी सुदृढ़ किया। जायसवाल ने इस विशेष अवसर पर भोजपुरी में एक वीडियो जारी की, जिसके बाद वह जल्द ही वायरल हो गई। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में वीडियो को साझा करते हुए लिखा भारत-मॉरीशस रिश्ते में एक नया अध्याय, सुनिए भोजपुरी में। इस वीडियो में जायसवाल ने कहा नमस्कार सब लोगन के, गंगा घाट से बनारस और अस्सी घाट से, खास हमनी के परिवार, जो मॉरीशस में रइ ला। इसका हिन्दी में मतलब है, बनारस के गंगा घाट और अस्सी घाट से आप सभी को नमस्कार, खासकर उन्हें, जो मॉरीशस में रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत-मॉरीशस के संबंधों के लिए एक नया और ऐतिहासिक मोड़ लेकर आया है। पहली बार दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने काशी नगरी में आधिकारिक वार्ता की। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा यह बैठक दोनों देशों के संबंधों में नए दृष्टिकोण और दिशा का परिचायक है। उन्होंने आगे बताया कि यह पहल भारतीय और मॉरीशस के रिश्तों को मजबूती देने के साथ-साथ एक नए दौर की शुरुआत है, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। दरअसल डिप्लोमेटिक बातचीत में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली भाषा अंग्रेजी या हिंदी होती है। मगर वहां उन्होंने इससे हटकर भोजपुरी में ब्रीफिंग दी और उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया, जिसके बाद नेटिजन्स इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जायसवाल ने भोजपुरी में प्रेस ब्रीफिंग दी हो। इस साल मार्च में जब पीएम मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस गए थे, तब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भोजपुरी में मीडिया को संबोधित किया था।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More