Thanks God : एक और विमान हादसा टला, भोपाल में इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से कई विमान अभी भी ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। लगातार हो रही तकनीकी खराबी के बाद भी एक अच्छी खबर ये है कि कहीं कोई अनहोनी नहीं हुई। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जुड़ा हुआ है। खबरों के मुताबिक दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो 6E5138 फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस बीच फ्लाइट में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, विमान ने दिल्ली के शाम करीब 7:20 बजे उड़ान भरी थी और 9 बजे रायपुर पहुंचना था।

लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।इस दौरान रायपुर जाने वाली कई फ्लाइटों को अलग-अलग स्थानों पर डायवर्ट किया गया।  इसमें मुंबई-रायपुर, फ्लाइट, पुणे-रायपुर फ्लाइट, कोलकाता-रायपुर और हैदराबाद-रायपुर फ्लाइट शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि जब तक तकनीकी खराबी दूर नहीं हो जाती रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग सीमित रहेगी और यात्रियों से धैर्य रखने के लिए कहा गया।मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर का नेविगेशन सिस्टम फेल होने के कारण फ्लाइटों को अन्य स्थानों पर डायवर्ट किया गया था। नेविगेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि बिजली गिरने के कारण नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था। इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कहा कि वह लोग एक घंटे से परेशान है। 9 बजे फ्लाइट रायपुर में लैंड होनी थी, लेकिन फ्लाइट को भोपाल में एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। रात करीब 10 बजे भोपाल से फ्लाइट रायपुर के लिए रवाना हुई।

एक और मामला

दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI2380 में तकनीकी खराबी के चलते 200 से अधिक यात्रियों को दो घंटे तक बिना AC के विमान में इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें उतार दिया गया।

Madhya Pradesh

बागेश्वर बाबा ने दुनिया के नेटवर्क से लिया दूरी, न कोई कथा न दरबार

मध्य प्रदेश। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं, ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर बाबा करीब एक महीने तक दुनिया के संपर्क से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं। इस दौरान वे […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया। नया […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

“अगर न्याय नहीं मिला तो रोजनामचे को ही मेरा सुसाइड नोट माना जाय,”

भोपाल में सब इंसपेक्टर ने पुलिस अधीक्षक पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप SP के खिलाफ ही रोजनामचे में डाल दी SI ने रिपोर्ट, नया लुक ब्यूरो मध्यप्रदेश के भोपाल देहात पुलिस महकमे में एक गंभीर विवाद सामने आया है। सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) केसी यादव ने भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक […]

Read More