सीपी राधाकृणन उप राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित

Untitled 8 copy 5

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नये उप राष्ट्रपति चुने गये हैं। राधाकृष्ण ने उप राष्ट्रपति के पद के चुनाव के लिए मंगलवार को संसद भवन में हुए मतदान में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 152 मतों से हराया। निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने मतगणना के बाद राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि कुल 781 मतों में से 767 मत पड़े जिनमें से राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के आधार पर 452 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रेड्डी को प्रथम वरियता के 300 मत मिले। उन्होंने कहा कि 15 मत अवैध घोषित किये गये।

मोदी ने बताया कि चुनाव में 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ था और पांच बजे संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना छह बजे शुरू हुई। पहले मतों की वैधता की जांच की गयी जिसमें 15 मत अवैध पाये गये इनमें एक सांसद द्वारा डाक से भेजा गया एक मत भी शामिल है।

उप राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं। इस चुनाव में निर्वाचक मंडल के सदस्यों की कुल संख्या 781 थी जिनमें लोकसभा के 442 और राज्यसभा के 239 सदस्य हैं। जीत के लिए प्रथम वरीयता के 377 मतों की जरूरत थी। राधाकृणन को प्रथम वरीयता के 452 मत मिले जो दोनों सदनों में राजग सदस्यों की कुल संख्या से अधिक हैं। बीजू जनता दल, भारत राष्ट्र समिति तथा शिरोमणि अकाली दल ने पहले ही मतदान में शामिल नहीं होने की घोषणा कर दी थी। (वार्ता)

New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

लाल किला ब्लास्ट: चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपा था रिमोट

New Delhi: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए वाहन विस्फोट मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दाखिल आरोपपत्र में घटना की साजिश, आरोपी उमर-उन-नबी की गतिविधियों और विस्फोट से पहले की तैयारियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

New Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि हादसे वाली इमारत के ठीक बगल में मौजूद एक और खतरनाक भवन को कल गिराया जाएगा। इस इमारत को पहले ही […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली में अब सभी इमारतों की होगी जांच, MCD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

New Delhi: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच कराने का फैसला लिया है। MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) को अपने-अपने क्षेत्र में इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने के […]

Read More