मैक्स वेरस्टापेन ने जीता इटैलियन ग्रां प्री, मई के बाद मिली पहली कामयाबी

Untitled 2 copy 8

मोनज़ा/इटली। मौजूदा विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन ने रविवार को इटैलियन ग्रां प्री जीतकर फॉर्मूला-1 में मैकलेरन के दबदबे को धीमा कर दिया। वेरस्टापेन ने पोल पोज़िशन से शानदार शुरुआत करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और जीत अपने नाम की। रेड बुल के डच ड्राइवर ने लैंडो नॉरिस और चैम्पियनशिप लीडर ऑस्कर पियास्त्री को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। शनिवार को क्वालिफाइंग के दौरान वेरस्टापेन ने एफ1 इतिहास का सबसे तेज लैप समय निकालकर पोल हासिल किया था।

हालांकि, वेरस्टापेन के लिए लगातार पांचवां ड्राइवर्स खिताब जीतना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि वह पियास्त्री से 94 अंक पीछे चल रहे हैं। पियास्त्री तीसरे स्थान पर रहे और अब भी कुल अंक तालिका में 31 अंकों से आगे हैं, जबकि नॉरिस दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सीज़न में अब तक मैकलेरन ने दबदबा बनाए रखा है और चार को छोड़कर सभी ग्रां प्री अपने नाम किए हैं। वेरस्टापेन की यह जीत मौजूदा सीज़न की सिर्फ तीसरी कामयाबी है। मई में एमीलिया रोमान्या ग्रां प्री जीतने के बाद इटली में यह उनकी दूसरी बड़ी जीत है।

फेरारी के प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए चार्ल्स लेक्लर्क चौथे स्थान पर रहे। उनके साथी ड्राइवर लुईस हैमिल्टन को पांच स्थान की ग्रिड पेनल्टी के कारण 10वें स्थान से शुरुआत करनी पड़ी, लेकिन शानदार ड्राइविंग के दम पर वे छठे स्थान तक पहुंच पाए। हालांकि, वे अपने पूर्व मर्सिडीज़ साथी जॉर्ज रसेल को पीछे नहीं छोड़ पाए।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हार्दिक पांड्या की ट्रेड चर्चा के बीच MI का बड़ा दांव Hardik Pandya trade: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने क्रिकेटिंग सेटअप को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक जुबिन भरूचा को ‘डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस’ नियुक्त किया है। उनकी जिम्मेदारी […]

Spread the love
Read More
Mackay
Sports

मैके टेस्ट में 18 विकेट गिरे, स्टार्क-शोरिफुल का कहर; ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Mackay: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। मैके की पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ और पूरे दिन में कुल 18 विकेट गिर गए। पहले बांग्लादेश की टीम महज 64 रन पर ढेर हुई, फिर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने […]

Spread the love
Read More