राजधानी लखनऊ में दूसरी सनसनी: बंथरा के बाद अब मड़ियांव में नौकरानी के पति ने बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या

gun
  • वारदात को अंजाम देकर हत्यारा मौके से फरार
  • तलाश में पुलिस की टीमें गठित
  • दिलकश विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बंथरा क्षेत्र के दादूपुर गांव में कुनाल शुक्ला की बेरहमी से हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित दिलकश विहार कॉलोनी में रहने वाले 68 वर्षीय अरुण कुमार मिश्रा की मंगलवार को उन्हीं के घर में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि इस घटना को अंजाम किसी पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि अरुण कुमार मिश्रा की नौकरानी रामादेवी के पति मनोज पांडेय ने दिया है। पुलिस के मुताबिक घरवालों की तहरीर पर नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी मनोज कुमार मिश्रा की तलाश में पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मड़ियांव क्षेत्र के दिलकश विहार कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय अरुण कुमार मिश्रा रहते थे। वह अपनी देखरेख के लिए बीकेटी क्षेत्र स्थित भैंस मऊ क्रासिंग निवासी नौकरानी रामादेवी पत्नी मनोज कुमार पांडेय को रख रखा था। मंगलवार को सुबह सबकुछ ठीक था और नौकरानी रामादेवी घर में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब बारह बजे रामादेवी का पति मनोज कुमार पांडेय अरुण कुमार मिश्रा के घर में दाखिल हुआ और किसी बात को लेकर अरुण कुमार से बहसबाजी शुरू कर दी कि इसी दौरान बेखौफ नौकरानी के पति मनोज कुमार पांडेय ने बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर अरुण कुमार को मौत की नींद सुला दिया।

घर में ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भागकर मौके पर पहुंचे कि इससे पहले आरोप मनोज मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल अरुण कुमार को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने बताया कि घरवालों की तहरीर पर आरोपी मनोज कुमार पांडेय के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। मनोज कुमार पांडेय ने इस कदम को क्यों बढ़ाया यह बात फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रही है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक मनोज कुमार पांडेय की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो सकेगा कि उसने क्यों यह कदम उठाया। वहीं सूत्र बताते हैं कि पुलिस नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More