भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने पार्षद शैलेन्द्र वर्मा का किया स्वागत

Untitled 14 copy 2
  • भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वितीय वार्ड सभासद से की मुलाकात
  • चिनहट तिराहे पर हो रही समस्याओं का निस्तारण के लिए पार्षद को सौंपा ज्ञापन

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की जिला इकाई का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में चिनहट द्वितीय वार्ड के पार्षद शैलेन्द्र वर्मा का चिनहट तिराहा स्थित किसान मार्केट में भव्य स्वागत किया। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने पार्षद शैलेन्द्र वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यहां किसान मार्केट में कई समस्याएं हैं, जिसके चलते लोगों को कठिनाईयों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने गिनती कराते हुए कहा कि यहां पर सफाई नहीं होती, यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है और यहां जाम की भी स्थिति बेहद दयनीय है।

वार्ड द्वितीय के सभासद शैलेन्द्र वर्मा ने भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल को आश्वासन दिया है दो दिन के भीतर यहां सफाई अभियान शुरू कर दिया जाएगा और जो भी अधुरा कार्य है उसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रतिनिधि मंडल के जिला महासचिव आशुतोष करें, अमन कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजा राजपूत, जिला संगठन मंत्री अनुराग सिंह सहित भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

High Court
Central UP

आज लखनऊ हाईकोर्ट से विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका

सौरभ सोमवंशी High Court आज लखनऊ हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश सिंह चौहान एवं देवेश चंद्र सावंत की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता कर्मेश प्रताप सिंह की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह व प्रदीप कुमार दुबे के अधिवक्ता को सुनने के बाद प्रमुख सचिव के पद […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP

ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता […]

Spread the love
Read More
ED
Central UP homeslider Uttar Pradesh

वेदांता को कही अडानी का विरोध महंगा तो नहीं पड़ गया!

राजेश श्रीवास्तव ED  वेदांता समूह के दिल्ली और राजस्थान परिसरों में ED ने फ़ेमा उल्लंघन में छापे मारे हैं। कंपनी के प्रमोटर अनिल अग्रवाल ने अप्रैल में अडानी समूह के खिलाफ शिकायत की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। तो कहीं ऐसा तो नहीं कि अडानी के विरोध के चलने का खामियाजा वेदांता समूह को […]

Spread the love
Read More