टाटा मोटर्स के यात्री वाहन 22 सितंबर से 1.45 लाख रुपये तक होंगे सस्ते

Tata
  • कंपनी कीमत में 65,000 रुपये से 1.45 लाख रुपये तक की करेगी कटौती

नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) की दर में हुई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के इरादे से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 65 हजार रुपये से 1.45 लाख रुपये तक की कटौती करने का ऐलान किया है। नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी ने अपने यात्री वाहनों के लिए कर की दरों में कटौती करने का फैसला GST परिषद के बुधवार को लिए गए फैसले के अनुरूप लिया है। कंपनी ने कहा कि यात्री वाहनों की कीमतों में यह कटौती नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी।

मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि टाटा मोटर्स की छोटी कार टियागो अब 75,000 रुपये सस्ती हो जाएगी, जबकि टिगोर के दाम में 80 हजार रुपये और अल्ट्रोज की कीमत में 1.10 लाख रुपये की कटौती होने जा रही है। इसी तरह कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘पंच’ की कीमत 85,000 रुपये और नेक्सॉन के दाम 1.55 लाख रुपये तक घट जाएंगे।

कंपनी ने बताया कि मिड-साइज मॉडल ‘कर्व’ की कीमत में 65,000 रुपये की कमी होगी। वहीं, प्रीमियम एसयूवी मॉडल ‘हैरियर’ और ‘सफारी’ की कीमतों में क्रमशः 1.4 लाख रुपये और 1.45 लाख रुपये तक की कटौती की जाएगी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक (MD) शैलेश चंद्रा ने कहा, कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण, वित्त मंत्री की मंशा और हमारी ‘ग्राहक प्रथम’ नीति के अनुरूप टाटा मोटर्स इस कर सुधार का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

चंद्रा ने कहा कि GST कटौती से टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कारें और एसयूवी ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आएंगी, जिससे पहली बार वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को मदद मिलेगी और नए युग के परिवहन की तरफ बदलाव को गति मिलेगी। उल्‍लेखनीय है कि GST की नई कर के तहत अब 1,200 सीसी तक के पेट्रोल, एलपीजी एवं CNG वाहन और 1500 सीसी तक के डीजल वाहन (लंबाई 4,000 मिमी से कम) 18 फीसदी की दर में आएंगे। हालांकि 1,200 सीसी से अधिक इंजन क्षमता और 4,000 मिमी से लंबी गाड़ियों पर 40 फीसदी पर GST लगेगा। GST परिषद का ये फैसला 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होने वाला है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

E20 Petrol
Business Economy Science & Tech

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

E20 पेट्रोल पर मचा घमासान E20 Petrol: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा दावा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुताबिक, देशभर में किए गए परीक्षणों में E20 […]

Spread the love
Read More
UPI Charges
Business Science & Tech

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, किराना दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा अनिवार्य चार्ज

UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट UPI Charges:  UPI पेमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से Merchant Discount Rate (MDR) चार्ज की चर्चा तेज है। इस बहस के बीच आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भुगतान उद्योग से जुड़े संगठन Payments Council of India […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च […]

Spread the love
Read More