रणबीर कपूर ने दिए 52 रीटेक, बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Untitled 12 copy 2

लखनऊ। अभिनेता रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत विशाल है। उनके बेहतरीन अभिनय को जहां दर्शक पसंद करते हैं, वहीं आलोचक भी हमेशा सराहना करते हैं। रणबीर के अनुशासन और धैर्य की भी खूब तारीफ होती है। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने रणबीर के धैर्य से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग कितनी भी लंबी क्यों न हो, चाहे तपती दोपहर हो या रात का समय और भले ही कितने भी रीटेक करने पड़ें, रणबीर कभी पीछे नहीं हटते और पूरे धैर्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें बोनी कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने रणबीर की प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ करते हुए कहा, रणबीर ऐसे इकलौते एक्टर हैं जिन्हें मैंने सेट पर कभी बोर होते नहीं देखा। हम लगातार 16-16 घंटे शूट करते थे। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग होती थी। बाद में हमने रात में शूटिंग करने का फैसला किया और रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक काम किया, ताकि गर्मी थोड़ी कम लगे। इसके बावजूद रणबीर ने कभी कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने हर वक्त प्रोफेशनल अंदाज में काम किया।

बोनी कपूर ने बताया, मुझे याद है, एक सीन में पूरे 52 रीटेक हुए थे। अलग-अलग वजहों से बार-बार रीटेक लेना पड़ रहा था। लेकिन रणबीर ने एक बार भी शिकायत नहीं की। वह हर बार पूरे धैर्य और सम्मान के साथ रीटेक देते रहे। वहीं, मेरे एक शॉट में जब 13-14 रीटेक हो गए तो मैं थोड़ा परेशान हो गया। तब रणबीर मेरे पास आए और बोले, मैंने 52 रीटेक दिए हैं, आपको तब तक करना होगा जब तक डायरेक्टर संतुष्ट न हों।’ उनके इस धैर्य और पॉज़िटिव एटीट्यूड की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रणबीर सेट पर हमेशा खुशमिज़ाज रहते हैं और सबका हौसला बढ़ाते हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

नेशनल अवॉर्ड्स: कार्तिक-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी को सम्मान

National Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के केवडिया में हुआ। इस खास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सिनेमा के कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया। इस साल कार्तिक आर्यन और दिग्गज अभिनेता ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। जबकि यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Entertainment

OTT पर सितंबर का धमाकेदार अंत, Netflix से JioHotstar तक नई फिल्में-सीरीज तैयार

OTT Releases September 2026: सितंबर का आखिरी सप्ताह OTT दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें क्राइम, मिस्ट्री, कोर्टरूम ड्रामा, रोमांस, रियलिटी शो और हॉरर-सस्पेंस जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां शामिल हैं। अगर […]

Spread the love
Read More
Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More