‘जॉली LLB-तीन’  का ट्रेलर लॉन्च बनेगा ऐतिहासिक, कानपुर और मेरठ में डबल धमाका

Untitled 11 copy 2

लखनऊ। फैंस की जबरदस्त डिमांड और सोशल मीडिया की भिड़ंत के बाद आखिरकार ‘जॉली LLB-तीन’  के ट्रेलर लॉन्च का फैसला आ ही गया। जज त्रिपाठी ने अपना अन्तिम हुक्म सुनाते हुए कहा, दोनों शहरों में ट्रेलर लॉन्च होगा कानपुर और मेरठ में। इससे पहले दोनों जॉलीज़ को डालनी होगी एक ज़बरदस्त झप्पी।

कानपुर बनाम मेरठ, फैंस का जोश चरम पर

सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘जॉली वॉर’ ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। अक्षय कुमार का जॉली मिश्रा कानपुर का झंडा बुलंद कर रहा था तो अरशद वारसी का जॉली त्यागी मेरठ की शान में डटा हुआ था। नतीजा, फैंस सड़कों पर उतर आए। कानपुर और मेरठ की गलियों में बाइक रैलियों की गड़गड़ाहट, नुक्कड़ों पर बंटते फ्री लड्डू और जॉली-स्टाइल पान ने पूरे माहौल को मेले में बदल दिया। हर गली नारेबाज़ी और जश्न से गूंज उठी।

आधिकारिक घोषणा

अब आधिकारिक ऐलान हो चुका है ‘जॉली LLB-तीन’  का ट्रेलर 10 सितम्बर को कानपुर और मेरठ में एक साथ लॉन्च होगा। इसके बाद 19 सितम्बर को फिल्म पैन इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली LLB-तीन’ में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा को ब्लॉकबस्टर तमाशे में बदलने आ रहे हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

‘रामायण’ ने जीता विदेशी समीक्षकों का दिल, शानदार विजुअल्स और भव्यता की हुई तारीफ

Ramayana First Review: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के भव्य विजुअल्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार सिनेमाई प्रस्तुति की विदेशी समीक्षकों ने […]

Read More
Entertainment

मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की […]

Read More
Entertainment

पापा यश की ‘रामायण’ से आयरा-यथर्व ने किया सिनेमा में डेब्यू, पहला फिल्मी अनुभव बना खास

Yash’s film Ramayana: रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद खास और भावुक खबर सामने आई है। यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए ‘रामायण’ जिंदगी का एक यादगार हिस्सा बन गई है। […]

Read More