गोंडा: ई-रिक्शा पलटने से फल विक्रेता की मौत

  • खरगपुर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोकरननाथ शिवाला रोड पर तेंदुआ चौघड़िया गांव के पास शनिवार की रात एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के महलिया गांव का रहने वाला रामकुमार कनौजिया फल बेचने का काम करता था। वह प्रतिदिन ई रिक्शा पर फल लेकर गांव गांव जाता था। शनिवार को भी वह ई रिक्शा लेकर बेचने गया था। देर शाम करीब आठ बजे वह अपने घर लौट रहा था।

रास्ते में खरगूपुर गोकर्णनाथ शिवाला मार्ग पर तेंदुआ चौघड़िया गांव के पास उलका ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक रामकुमार कनौजिया रिक्शे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे म‌ृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर उसके धर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी कमलेश बड़ी पुत्री कोमल (14) मानवी (10) तथा पुत्र गौरव (7) सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया जिसमें रामकुमार की दबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Uttar Pradesh

नौतनवां डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। महराजगंज जिले के नौतनवां नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद स्मारक डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र नाथ चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

शिक्षक से किसान नेता बने दिलीप कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां निवासी एवं शिक्षक दिलीप कुमार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More