यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

Yamuna River

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है लेकिन निचले इलाकों में बाढ जैसी स्थिति बरकरार है क्योंकि जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने रेलवे पुल का जलस्तर कई दिनों में पहली बार 207 मीटर से नीचे गिरकर 206.36 मीटर हो गया है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में कमी आने के बाद दिल्ली में यमुना के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके चलते शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर घटकर 207 मीटर से नीचे आ गया। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि जलस्तर में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी। शाम तक इसके जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्वी, शाहदरा, पूर्वी, केंद्रीय और दक्षिण-पूर्वी जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 15 हजार लोग प्रभावित हुए हैं जिनके लिए राहत शिविर बनाये गये हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार, प्रशासन, एनडीआरएफ, जनप्रतिनिधि, नागरिक संस्थाएं और सामाजिक संगठन मिलकर इस चुनौती से निपट रहे हैं तथा शीघ्र ही स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया जाएगा। (वार्ता)

Spread the love

LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

TMC से पहले शिवसेना और LJP तक, जब चुनाव आयोग ने रोके पार्टी के नाम और सिंबल; जानिए क्या है पूरा नियम

फूल-घास से धनुष-बाण और बंगला तक, जब चुनाव आयोग ने फ्रीज किए बड़े दलों के चुनाव चिन्ह New Delhi : भारतीय राजनीति में पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई कई बार ऐसी स्थिति पैदा कर देती है, जब विवाद सिर्फ नेतृत्व तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर भी पहुंच […]

Spread the love
Read More
Delhi Education homeslider

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi: दिल्ली में पढ़ाई करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 10 हजार विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास बनाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन हॉस्टलों में दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रहने की सुविधा मिल […]

Spread the love
Read More