सकुशल संपन्न हुआ हुआ जुलूस: कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

  • या मुहम्मद की सदाओं से गूंजा कस्बा चिनहट

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम -ए -पैदाइश पर शुक्रवार को चिनहट कस्बे में जुलूस-ए – मुहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। मस्जिद मतीनुल औलिया से उठकर जुलूस पूरे चिनहट कस्बे से होता हुआ एल्डिको चौराहे के पास दुधिया पीर बाबा की दरगाह शरीफ पहुंचा और वहां से पुनः वापस होकर बड़ी मस्जिद से शहीद सैयद मीरा शाह पहलवान बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ पहुंचकर सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम जुलूस के साथ-साथ चल रही थी।

जुलूस का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। हजारों की संख्या में अकीदतमंद नारे रिसालत के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में अंजुमने जुलूस – ए – मुहम्मदी में नात शरीफ पढ़ती चल रहीं थीं। वहीं खूबसूरत ढंग से बनी काबा और मस्जिद भी जुलूस में शामिल थी। जुलूस चिनहट कस्बा होते हुए एल्डिको तिराहे के पास स्थित दुधिया पीर बाबा की दरगाह शरीफ पर पहुंचा और वहां से पुनः जुलूस बाजार होते हुए करीब दो बजे अपनी मंजिल शहीद सैयद मीरा शाह पहलवान बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ पहुंचा। कस्बा चिनहट निवासी बाबा मोहम्मद शफीक ने कहा कि नबी-ए-करीम हमारे लिए रहमत बनकर आए। जब वह दुनिया में आए तो जिहालत का दौर था। बाबा मोहम्मद शफीक ने बताया कि हमारे नबी के आने से दुनिया में इल्म की रोशनी आ गई। जुलूस की हिफाजत के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्वक जुलूस निकलवाने के लिए चिनहट की अंजुमन ने पुलिस का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ माला पहनाकर पुलिस टीम का स्वागत किया। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम पीएसी के जवान जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More