ईद-मिलादुन्नबी पर सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान PAC और अर्धसैनिक बलों का रहेगा घेरा

Amarendra Kumar Sengar
  • संवेदनशील इलाकों में हर शख्स पर रहेगी कैमरे की नज़र
  • चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ईद-मिलादुन्नबी (बारावफात ) पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के द्रष्टिगत जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है।
पुराने लखनऊ में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में जुलूस के दौरान अर्धसैनिक बलों के सुरक्षा घेरे में रखने की तैयारी है। वीडियो कैमरे और ड्रोन कैमरे की पैनी नजर हर शख्स पर होगी। जुलूस के दौरान शांति भंग की कोशिश करने वालों से निपटने के लिए राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है। वहीं पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में सिलसिलेवार पुराने लखनऊ में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि शुक्रवार को ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस निकलेगा इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि जुलूस में किसी की कोई दिक्कत न हो सके।

उन्होंने कहा कि यहां कई ऐसे इलाके हैं जो संवेदनशील माना जा रहा है जिसके चलते इन क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कमिश्नर के मुताबिक बारावफात पर्व के मौके पर जुलूस के दौरान कोई शरारती तत्व किसी तरह का खलल न डाल सके जुलूस के दौरान अर्धसैनिक बलों का कड़ा घेरा रहेगा। वीडियो कैमरे में हर शख्स कैद किया जाएगा। इसके अलावा बारावफात पर्व पर जुलूस के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में भी चाक-चौबंद सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। पुराने लखनऊ के अलावा अन्य इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है: संयुक्त पुलिस आयुक्त

संयुक्त कमिश्नर बबलू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के शहरी क्षेत्र से लेकर सभी इलाकों में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मदहे सहाबा जुलूस शुक्रवार सुबह नौ बजे झंडे वाला पार्क शुरू होकर ऐशबाग ईदगाह तक जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 54 अफसर, 1560 पुलिसकर्मी, दस कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ तैनात किए गए हैं। वहीं पांच जोन और 23 सेक्टरों में ड्रोन सीसीटीवी से सख्त निगरानी रहेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने कहा कि इस दौरान किसी ने कोई अफवाह या खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था में भी फेरबदल किया गया है।

Spread the love

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More