DIG मुख्यालय में मस्त, जेल अफसरों ने मचा रखी लूट

आईजी
  • DIG मुख्यालय में मस्त, जेल अफसरों ने मचा रखी लूट
  • कासगंज के बाद आगरा जिला जेल का भ्रष्टाचार आया सामने
  • मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों को देना पड़ रहा 7000 रुपए

लखनऊ। आगरा जेल परिक्षेत्र के डीआईजी लखनऊ मुख्यालय में मस्त हैं, वही उनके परिक्षेत्र की जेलों में अधिकारियों ने लूट मचा रखी हैं। कांसगंज जेल के बाद आगरा जिला जेल का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। भ्रष्टाचार के मामले में आगरा जिला जेल प्रदेश की नंबर वन जेल बन गई है। इस जेल में बंदियों से मनमाफिक बैरेक में जाने के लिए 7000 रुपए लिए जा रहे है। इसके अलावा सभी मामलों में जमकर वसूली की जा रही है। यह बात हिन्दू सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और जेल के अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में कही है।

संस्थान के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि जेल में बंदियों से प्रतिदिन पांच से सात लाख रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि नाम के पहले अक्षर से (अल्फाबेटिकल) बैरेक में जाने से बचने के लिए बंदियों को 7000 रुपए की मोटी रकम देने के विवश होना पड़ रहा है। बैठकी और मशक्कत के नाम पर 4000 रुपए वसूल किए जा रहे है। सुविधा शुल्क नहीं देने वाले बंदियों से शौचालय और नलियों की सफाई कराई जाती है। काम नहीं करने पर उनकी पिटाई कराई जाती है। यही नहीं सुविधा शुल्क के लिए बंदियों को ब्याज पर उधार पैसा तक दिलाया जाता है।

सूत्रों का कहना है कि शासन ने आगरा जेल परिक्षेत्र के डीआईजी जेल को कारागार मुख्यालय की भी जिम्मेदारी सौंप रखी है। इस अव्यवस्था की वजह से वह परिक्षेत्र की जेलों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। यही वजह है कि कांसगंज जेल अधीक्षक की दबंगई से जेल के सुरक्षाकर्मियों के साथ बंदियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। डेढ़ माह के कार्यकाल में 36 जेलकर्मियों को स्पष्टीकरण और चार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर डाली। जिला जेल आगरा में तो अधीक्षक और जेलर ने लूट मचा रखी है। हिंदू सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन का दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इस जेल में बंदी के प्रवेश करते ही वसूली शुरू हो जाती है। मशक्कत के नाम पर बंदियों से छह हजार से कई लाख तक की वसूली की जा रही है। इसके साथ ही जेल अंदर बंदियों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही कैंटीन तो अफसरों की कमाई का मुख्य स्रोत बन गई है। कैंटीन की बिक्री में बढ़ोत्तरी करने के लिए जेल में बंदियों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। बंदियों को जो दाल परोसी जा रही है उसमें दाल ढूंढे नहीं मिलती है। रोटियों का तो और ही बुरा हाल हैं। चाय तो ऐसी दी जाती है जिसे जानवर भी देखना पसंद नहीं करते है। कैंटीन में जेल के बाहर आसानी से 15 रुपए में मिलने वाली खाद्य सामग्री को 50 से 60 रुपए में बेचा जा रहा है। जेल में प्रवेश की प्रतिबंधित वस्तुओं की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। पान, बीडी, मसाला, सिगरेट, तंबाकू, गांजा, चरस और ब्लेड को अनाप शनाप दामों पर बेचा जा रहा है। संस्थान के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री समेत अन्य आला अफसरी ने जेल प्रशासन के भ्रष्टाचार को यदि रोका नहीं गया तो वह लोग धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। उधर इस संबंध में जब कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।

महिला हेड वार्डर को पदावनत करने का सिलसिला शुरू

नियम विरुद्ध तरीके से प्रोन्नति पाईं महिला जेल वार्डर को डिमोशन करने की प्रक्रिया तो शुरू हो गई लेकिन इन जेलकर्मियों को प्रोन्नति देने वाली कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को मेरठ जेल परिक्षेत्र के डीआईजी ने 64 महिला जेल हेड वार्डर को वार्डर पद पर डिमोट किए जाने का आदेश जारी कर दिया। कारागार मुख्यालय ने यह कार्यवाही न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। विभागीय मंत्री ने भी इस मसले पर चुप्पी साध रखी है।

Spread the love

Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

बाढ़ प्रभावित गेढ़वा गांव पहुंचे DM-SP

ग्रामीणों में बांटी राहत सामग्री सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की मौजूदगी में पहुंची प्रशासन की टीम, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: निचलौल तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गेढ़वा गांव में सोमवार को जिला प्रशासन ने राहत सामग्री का वितरण किया। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की मौजूदगी में जिलाधिकारी गौरव सिंह […]

Spread the love
Read More