फिर सड़क ने तीन युवाओं को निगला, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर

Accident NayaLook

अमेठी। जिले के बाजार शुकुल क्षेत्र में बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद शव कार में फंसे रहे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को क्रेन मंगानी पड़ी। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कानपुर निवासी अर्पित विश्वकर्मा, लखनऊ निवासी विमल पांडेय और विनय दुबे के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More