गौतमपल्ली: मुख्यमंत्री आवास के पास दंपति ने बच्चों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

cvr 1 1750664851 1
  • समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
  • हरदोई जिले के पिहानी पुलिस की लापरवाही के चलते दंपति ने उठाया कदम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास के पास सोमवार दोपहर उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली निवासी 35 वर्षीय संदीप कश्यप अपनी 27 वर्षीय पत्नी रोली कश्यप बच्चों के साथ अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन समय रहते वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया और थाने ले गए। महिला ने गौतमपल्ली पुलिस को बताया कि हरदोई जिले के ही निवासी विक्की मिश्रा ने उसे लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा दिया और 50 लाख रुपए ले लिए, लेकिन मकान नहीं दिलाया। इनमें से 24 लाख रुपए उसने वापस कर दिए, जबकि 26 लाख रुपए अभी तक नहीं लौटाए।

रोली कश्यप का कहना है कि उसने विक्की के खिलाफ हरदोई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विक्की ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। वह कह रहा है कि तुम लोगों को मार देंगे। इसी धमकी और परेशानियों से तंग आकर वह सीएम से मिलने आई। रोली कश्यप के पति संदीप कश्यप ने बताया कि हमें राजधानी लखनऊ में मकान दिलाने की बात कही गई थी। हम लोग लखनऊ में ही किराए पर रहते हैं। हमारे पास अब किराए के लिए भी रुपए नहीं हैं। हरदोई पुलिस में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More