कानपुर के पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के ऊपर मंडराया खतरा

new project 391704171867 1 1723915307

केन्द्र राज्य सरकार को भेजा पत्र तत्काल प्रभाव करें कार्यमुक्त

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कुछ साल पहले राजधानी लखनऊ के SSP रहे 1994 बैच के आईपीएस अफसर कानपुर के पुलिस आयुक्त को केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर उन्हें तत्काल प्रभाव कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। यह पत्र केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों 1994 बैच के IPS अधिकारी अखिल कुमार का स्थानांतरण किया गया था। उन्हें डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में एमडी और सीईओ बनाया गया है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब अखिलेश दुबे के खिलाफ उनकी कार्रवाई सुर्खियों में रही।

बताया जा रहा है कि बीते 25 अगस्त को आईपीएस अफसर अखिल कुमार का स्थानांतरण केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर किया गया। यह नियुक्ति अतिरिक्त सचिव के रैंक में है। अखिल कुमार कानपुर में ‘ऑपरेशन महाकाल’ के तहत अखिलेश दुबे जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए चर्चित हैं। सामान्य प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार को अखिल कुमार को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) के साथ कार्यमुक्त करना था, जिसमें एक महीने तक का समय लग सकता था, लेकिन गृह मंत्रालय के पत्र ने उनकी नई तैनाती की प्रक्रिया को और तेज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कानपुर जिले में अखिलेश दुबे के खिलाफ आईपीएस अफसर अखिल कुमार ने जांच-पड़ताल शुरू कर आपरेशन महाकाल के तहत कई प्रभावशाली लोगों को जेल में डाल दिया। इस अभियान के तहत अखिलेश दुबे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। अखिलेश दुबे पर जमीन हथियाने, उगाही और फर्जी मुकदमा जैसे गंभीर आरोप हैं।

Spread the love

One thought on “कानपुर के पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के ऊपर मंडराया खतरा”

Comments are closed.

Public Interaction Session
homeslider Raj Dharm UP

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Public Interaction Session हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकारः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिले राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले CM- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए […]

Spread the love
Read More
Congress SP
homeslider Raj Dharm UP

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

Congress-SP उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर तनाव के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के हालिया बयानों ने समाजवादी पार्टी (सपा) की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस ने न सिर्फ करीब आधी सीटों […]

Spread the love
Read More
Lord Shri Ram
Analysis homeslider Raj Dharm UP

चंदा चोरी में क्यों उठ रही हैं न्यास से जुड़े सरकारी नुमांइदों पर उंगली

Lord Shri Ram प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रभु रामलला मंदिर न्यास के भीतर जो चंदा सम्बंधी अनियमितता और चोरी का मामला सामने आया, वह न केवल धन के लेन-देन की सवालिया निशानियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि न्यास और सरकारी पदों के बीच किस तरह का गहन घालमेल […]

Spread the love
Read More