शादी हुई नहीं, सुहागरात की बात चल रही… CM फेस पर रोहिणी आचार्य का बेतुका बयान

rohini acharya

लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी बयानबाजी के कारण खूब रस्साकशी देखने को मिल रही है। पहले महागठबंधन की वोटर यात्रा के दौरान PM मोदी पर की गई, टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और बयान सामने आया है। बताया गया है कि इस बार ये बयान लालू यादव की बेटी की तरफ से सामने आया है। बिहार CM फेस के सवाल पर कहा कि अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा ये कैसे पता चलेगा?

बिहार में इस समय वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में महागठबंधन के सभी नेता शामिल हैं। इसी को लेकर NDA की तरफ से सवाल किए जा रहे थे कि महागठबंधन का बिहार में CM फेस कौन होगा? इसके जवाब में लालू यादव की बेटी आचार्य का बेतुका बयान सामने आया है। रोहिणी ने कहा कि अभी मतलब इस समय शादी की बात ही नहीं चल रही है। ऐसे में कैसे बता दिया जाए कि सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा। समय आएगा सब बात पता चल जाएगी।

तेजस्वी ने खुद को बताया था CM फेस

बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय से खुद को महागठबंधन का CM फेस बता रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि इसको लेकर राहुल गांधी ने भी सहमति जाहिर कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों तेजस्वी यादव और पप्पू यादव की पुरानी अदावत को खत्म कराया गया। हालांकि तेजस्वी के इस बयान ने कहीं न कहीं कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार में सियासी पारा हाई

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा हाई है। तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस BJP पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। वहीं BJP की तरफ से महागठंधन की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। बीते दिन पटना में पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालात ये बने की कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के सिर फूट गए। हालांकि बाद में पुलिस ने पूरा मामला शांत करा दिया।

Spread the love

Bihar homeslider

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। […]

Spread the love
Read More
Train fire 
Bihar Crime News homeslider

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि […]

Spread the love
Read More
Bihar Mining Department
Bihar Crime News

बिहार में अवैध खनन पर सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, ट्रांजिट पास की 24 घंटे होगी निगरानी Bihar Mining Department: बिहार में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। खनिजों के अवैध परिवहन और बिना अनुमति के हो रहे खनन को रोकने के लिए अब ट्रांजिट पास […]

Spread the love
Read More