दो भाईयों की संदिग्ध हालात में मौत, दोनों के शव कमरे में पड़ा मिलने से इलाके में फैली सनसनी

death
  • वह काफी दिनों से अकेले रहते थे
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • सआदतगंज के चौपटिया क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीती 24 अगस्त 2025 को गाजीपुर क्षेत्र के रवीन्द्र पल्ली में मां-बेटे की मौत और मंगलवार को गोमतीनगर के विराम खंड निवासी बीटेक इंजीनियर अतुल कुमार तिवारी की मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के चौपटिया स्थित मकान नं ई- पांच में रहने वाले 62 वर्षीय राजू पाहवा व 58 वर्षीय रवि पाहवा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को कमरे में अलग-अलग जगहों पर उनके शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। एक भाई का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला। दोनों भाईयों की मौत के बारे में आसपास में रहने वाले लोगों को उस समय लगी जब मकान से दुर्गंध आ रही थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन देर तक यह पता नहीं चल पाया कि दोनों भाईयों की मौत कैसे हुई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि दोनों भाईयों की मौत कैसे हुई है। पुराने लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के चौपटिया स्थित मकान नं ई – पांच निवासी राजू पाहवा व रवि पाहवा कई दिनों से मकान के भीतर से बाहर नहीं दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि आसपास में रहने वाले लोग उनके मकान के पास पहुंचे तो भीतर से बदबू आ रही थी। यह माजरा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला और भीतर दाखिल हुई तो वहां का मंजर देख दंग रह गई। दोनों भाई कमरे में अलग-अलग स्थानों पर मृत पड़े थे। बताया जा रहा है कि एक का शव कूड़े में दबा मिला। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि दोनों भाई पिछले कई सालों से अकेले रहते थे। वहीं दोनों भाईयों की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि उनकी हत्या की गई है। छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है उनके शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं, लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More